24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hand Grip Strong :- हाथों की ग्रिप पावर मजबूत करने रोज करें यह एक्सरसाइज

Hand Grip Strong :- हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए आप घर में कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Jun 2021, 8:31 PM IST

Hand Grip Strong

Hand Grip Strong

आपके हाथों की पकड़ कमजोर हो गई है। कोई चीज पकड़ते हैं, तो वह हाथों से छूट जाती है या फिसल जाती है। तो आप अपनी हथेलियों की Grip power को मजबूत करने के लिए कुछ एक्सरसाइज करें। इससे आपकी उंगलियों की पकड़ भी मजबूत रहेगी और यह एक्सरसाइज आप घर पर ही आसानी से बैठे-बैठे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

इस तरह करे शुरुआत- मोटापे से परेशान हैं तो रोजाना पीएं इनमें से कोई एक ड्रिंक.

अपनी हथेलियों की पकड़ को मजबूत करने के लिए आप पहले वार्मअप करें। इससे आपकी उंगलियों में दर्द या जकड़न होगा तो वह दूर हो जाएगा और आप आसानी से उंगलियों को मोड़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें - अनजाने में हो रही इन गलतियों से कमजोर होती है इम्यूनिटी, तुरंत दें ध्यान.

फिंगर लिफ्ट एक्सरसाइज करें-

यह एक्सरसाइज करने के लिए आप अपने हाथ को सीधा रखते हुए मेज पर हथेली को रखें। फिर आराम से एक-एक उंगली को सतह से ऊपर ले जाएं और नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 से 12 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें - यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाएं ककड़ी, गाजर और बेरीज.

थम्ब एक्सटेंशन करें-

इस एक्सरसाइज के लिए आप टेबल पर हाथ को सीधा रखें। फिर एक रबड़ बैंड के माध्यम से अपने हाथ पर इस तरह बांधे की यह उंगलियों के जोड़ पर हो। अब अपने अंगूठे को उंगलियों से दूर खींचे और करीब 30 से 50 सेकंड तक रुके। इस एक्सरसाइज से आपकी उंगलियों की मांसपेशियां मजबूत होगी और आप भारी चीजों को भी आसानी से पकड़ पाएंगे। आपकी ग्रिप पावर मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है सूर्य नमस्कार, रोजाना ...

थम्ब टच करें-

यह एक्सरसाइज के लिए आप अपने हाथ को सामने रखें। कलाई सीधी रखकर अब ज्यादा जोर ना लगाते हुए अंगूठे को हर उंगली के पोर पर ले जाकर छुए, एक बार में अंगूठे से एक उंगली को छुएं और अंग्रेजी के ओ अक्षर की आकृति भी बनाए। ऐसा करते हुए उंगली अंगूठे को 30 से 60 सेकंड तक स्थिर रखें। यह व्यायाम चार से पांच बार तक दोहराएं । इससे आपकी पेन चलाने की ग्रिप बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल