29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skin Care :- हाथों की त्वचा हो गई है रूखी ओर बेजान, तो घर में करें यह उपाय

Skin Care :- हाथों की त्वचा रूखी और बेजान होने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Jul 2021, 8:33 PM IST

Skin Care

Skin Care

बाजार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का उपयोग, अत्यधिक साबुन, धूप, धूल आदि के संपर्क में आने से Skin में रूखापन आ जाता है। अगर आप के हाथों की त्वचा में भी रूखापन आ गया है। तो आप उन्हें कुछ घरेलू उपाय से दूर कर सकते हैं।इससे आपको किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा और आपकी त्वचा भी बेहतर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - मोबाइल टीवी से बिगड़ गया है बच्चों का बॉडी पोस्चर तो इस तरह करें ठीक।

नारियल का तेल लगाएं-

नारियल का तेल आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ ही त्वचा का रूखापन दूर करेगा। नारियल का तेल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। नारियल के तेल की कुछ बूंदों को लेकर अपनी हथेली में डालें और अपने ही हाथों से उसे रगड़ते हुए लगाएं। इसे हल्के हाथ से तब तक मालिश करते रहे। जब तक की तेल पूरी तरह त्वचा पर ना लग जाए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - समय से पहले बूढ़ा बना देती है हमें यह आदतें।

एलोवेरा जेल लगाएं-

रूखी और बेजान त्वचा के लिए एलोवेरा सबसे मददगार उपाय हैं। अगर आप ड्राई त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगे। तो इससे आपकी त्वचा में नमी आएगी और रूखापन दूर होगा। आप एलोवेरा जेल को हल्के हाथ से त्वचा पर लगाएं।

यह भी पढ़ें - बार बार के सर्दी जुकाम से हो गए हैं परेशान, तो यह करें घरेलू उपाय।

ओट्स का इस्तेमाल करें-

ओट्स एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है और यह त्वचा के रूखे पन को दूर करने में सहायक रहता है। आप ओट्स के पाउडर के साथ पानी डालकर पेस्ट बना लें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे आपके हाथ कुछ ही दिनों में मुलायम हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - हाइट बढ़ाने के लिए बच्चों का लटकना बहुत फायदेमंद।

शहद का उपयोग करें-

शहद का इस्तेमाल त्वचा पर करने से त्वचा का रूखापन बहुत जल्दी दूर हो जाएगा। आप शहद को अपने हाथों से त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें। शहद एन्टी बेक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

पेट्रोलियम जेली का उपयोग करें-

हाथों का रूखापन दूर करने के लिए आप पैट्रोलियम जेली का भी उपयोग कर सकते हैं।इसका कुछ ही दिन उपयोग करने से आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।