scriptLifestyle :- हमेशा सेहतमंद रहने के लिए लाइफस्टाइल में करें यह परिवर्तन | Make this change in lifestyle to stay healthy always | Patrika News

Lifestyle :- हमेशा सेहतमंद रहने के लिए लाइफस्टाइल में करें यह परिवर्तन

locationमुंबईPublished: Jul 02, 2021 05:26:12 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

Lifestyle :- हमेशा सेहतमंद रहने के लिए हमें अपनी जीवन शैली में कुछ विशेष बदलाव करने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं सेहतमंद रहने के लिए कौन-कौन से टिप्स अपनाने चाहिए।

Lifestyle

Lifestyle

आज के समय में हर कोई हमेशा Healthy रहना पसंद करता है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में यह सब आसानी से संभव नहीं होता है। इसके लिए हमें अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव करना होगा। जिस व्यक्ति ने अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव कर लिया। समझो वह हमेशा फिट और तंदुरुस्त रह सकता है।
यह भी पढ़ें – बारिश के मौसम में बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए करें यह घरेलू उपाय।

सुबह जल्दी उठे –

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हमें सुबह जल्दी उठने की आदत डालना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से हमारा दिन अच्छा निकलता है और हम अपने आपको फ्रेश महसूस करते हैं। इससे दिन के सभी काम भी समय पर हो जाते हैं। हमें भरपूर समय मिलता है और हम अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाते हैं।
यह भी पढ़ें – जेब में रखा पर्स भी हो सकता है बैक पेन का कारण।

वर्कआउट जरूर करें –

सुबह उठने के बाद आप अपना समय मोबाइल टीवी या लैपटॉप में ना लगाते हुए वर्कआउट करने में लगाएं। आप एक्सरसाइज करें, दौड़ने जाएं या फिर टहलें, जिससे आप एक्टिव होंगे और आपका शरीर भी स्ट्रांग बनेगा। इससे कई बीमारियां दूर होगी और आप अपने आप को जवां महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें – विटामिन सी का अधिक सेवन भी सेहत के लिए नहीं फायदेमंद।

जंक फूड से बनाए दूरी-

स्वस्थ रहने के लिए हमें ऑयली खाने से बचना चाहिए। जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इस प्रकार के भोजन से हमें गैस, कब्ज और मोटापे जैसी समस्या होती है। इसलिए खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां और पौष्टिक आहार को शामिल करें। इससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग होगा।
यह भी पढ़ें – एग्जिमा से परेशान हो गए हैं तो अब करें यह घरेलू उपाय।

भरपूर पानी पीएं –

हमें अपनी स्कीन और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। अगर हमारे शरीर में भरपूर पानी रहेगा। तो हमारी त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी और किसी प्रकार के रोग नहीं होंगे। शरीर में कमजोरी नहीं होगी, इससे हम अपने आप को स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे।
धूम्रपान और शराब से बनाएं दूरी –

हमें स्वस्थ रहने के लिए शराब और धूम्रपान से हमेशा दूरी बना कर रखना चाहिए। क्योंकि शराब और स्मोकिंग से हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए इन चीजों से दूरी बना कर रखना ही बेहतर होता है।
पर्याप्त नींद लें –

स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 8 घंटे रोजाना सोना जरूरी है। आप अगर किसी कारणवश लेट सोते हैं। तो कम से कम 8 घंटे की नींद पूरी करने के बाद ही उठें। ताकि आपको कम नींद के कारण होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मोबाइल का कम करें उपयोग –

मोबाइल और लैपटॉप जितना उपयोगी है। उतना ही उपयोग करें। यानी व्यर्थ में अपना कीमती समय मोबाइल लैपटॉप में ना बीताएं। इससे हमारी आंखें और शरीर पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए जितना जरूरी है उतना ही इन चीजों का उपयोग करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो