29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ubtan for Glow :- सांवली त्वचा में भी आएगा जमकर ग्लो, केवल चेहरे पर लगाएं यह उबटन

Ubtan for Glow :- भले ही आपकी त्वचा सांवली हो, लेकिन अगर उसमें भी निखार होगा। तो आप बहुत खूबसूरत लगेंगी। इसलिए आप इस विशेष उबटन का उपयोग करें। इससे आपके चेहरे में निश्चित ग्लो आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Jun 2021, 7:56 PM IST

Ubtan for Glow

Ubtan for Glow

जरूरी नहीं कि गोरी त्वचा वाला व्यक्ति ही खूबसूरत होता है। सांवली त्वचा में भी Glow हो तो वह बहुत खूबसूरत नजर आएगी। अगर आप भी अपनी सांवली त्वचा में निखार लाना चाहती हैं। तो आज से ही इस विशेष उबटन का उपयोग करें। इससे आपको चंद दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें - घर बैठे मोटापा कम करना है तो रोजाना करें यह 7 योगासन।

इस तरह तैयार करें उबटन-

सांवली त्वचा में निखार लाने के लिए आप विशेष प्रकार का उबटन तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप दो चम्मच एलोवेरा जेल, चार चम्मच बेसन, आधा कप ओटमील या उसकी जगह पोहा भी ले सकते हैं। एक चम्मच हल्दी पाउडर, 4 चम्मच गुलाब जल और थोड़ा दूध लें। इन सभी को मिक्स करके उबटन बनाएं और 10 मिनट रखा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं। इस उबटन को करीब आधे से 1 घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए। तो इसे सादे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे में दिन-ब-दिन निखार आने लगे।

यह भी पढ़ें - त्वचा को मुलायम और बालों को रेशमी बनाने के लिए लगाएं चुकंदर का मास्क।

उबटन के फायदे-

इस उबटन को लगाने से दिन-ब-दिन आप के चेहरे में ग्लो आएगा और करीब 3 सप्ताह तक उपयोग करने के बाद आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक दिखने लगेगी। इसी के साथ त्वचा से संबंधित समस्याएं जैसे दाग धब्बे, झुर्रियां, कालापन आदि भी काफी कम हो जाएगा। इससे टैनिंग का असर नहीं होगा, रिंकल्स नहीं आएंगे, चेहरे पर अनचाहे बालों की ग्रोथ भी कम हो जाएगी, एक्ने की समस्या भी दूर होगी।

यह भी पढ़ें - युवावस्था में जोड़ों के दर्द की समस्या है तो यह करें घरेलू उपाय।

सांवली त्वचा के यह फायदे-

त्वचा सांवली होने से भी कई प्रकार के फायदे होते हैं। जैसे आपकी त्वचा पर बेसन लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपकी स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत काफी कम हो जाती है। बेसन में एंटी एजिंग तत्व होते हैं। जो त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें - खुलकर हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, होंगे आश्चर्यजनक फायदे।

डेड स्किन को करेगा दूर-

बेसन आपकी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं की चमक बढ़ाते हैं।ऑयली त्वचा के लिए बेसन बहुत फायदेमंद होता है। इसी के साथ ओटमील जो आप उबटन में मिलाते हैं। यह आपकी त्वचा में प्राकृतिक और जरूरी चिकनाई को बढ़ाता है। इससे त्वचा साफ होती है। ओटमील और बेसन को मिक्स करके लगाने से त्वचा नरिश होती है। जिससे ग्लो जल्दी बढ़ता है।

पोर्स की गहराई तक सफाई-

बेसन त्वचा के रोम छिद्रों की गहराई तक सफाई करता है। त्वचा पर बेसन से बना उबटन लगाने से बेसन के गुण त्वचा में जल्दी समा जाते हैं। लेकिन आप इस बात का भी ध्यान रखें कि उबटन लगाने से पहले अच्छे से नहा ले। इससे आपको उबटन लगाने का और भी अधिक फायदा मिलेगा।

इस प्रकार फायदा करती है हल्दी-

हल्दी आपकी त्वचा को गोरा बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसी के साथ त्वचा का रंग निखारने और स्किन पर मौजूद कील मुंहासे, जलन, एक्जिमा आदि को भी रोकती है। इसी के साथ उबटन में उपयोग किया जाने वाला दूध और गुलाब जल भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।