4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Influenza Symptoms: इन लक्षणों को जानकर करें इन्फ्लूएंजा की पहचान..

Influenza Symptoms: इन्फ्लूएंजा का सबसे पहला और सामान्य लक्षण खांसी-जुकाम और बुखार ही है, परंतु इन्फ्लुएंजा वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति थकान और कमजोरी भी काफी महसूस कर सकता है।

2 min read
Google source verification
Influenza Symptoms

Influenza Symptoms

नई दिल्ली। Influenza Symptoms: पिछले लगभग 2 सालों से अधिक समय से यह देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। कोरोनावायरस के फैलाव तथा कई बार हुए इसके लक्षणों में बदलाव के कारण लोगों में इसका डर और भ्रांति दोनों ही फैल गए हैं। आजकल लोग सामान्य खांसी-जुकाम और फ्लू को भी कोरोना महामारी का लक्षण समझने लगे हैं। आज के समय में इन्फ्लूएंजा के केस भी काफी सामने आ रहे हैं। जिसे कई लोग कोरोनावायरस अन्य संक्रमण का खतरा समझ रहे हैं।

लेकिन आपको बता दें कि इन्फ्लुएंजा एक वायरल संक्रमण होता है, जो श्वसन तंत्र से संबंधित है। यह एक संक्रामक रोग इसलिए है, क्योंकि इन्फ्लूएंजा से ग्रस्त व्यक्ति के संपर्क में आने से यह वायरस अन्य लोगों में फैल सकता है। इसका वायरस आपके शरीर में नाक, मुंह तथा आंख से प्रवेश करता है। इनफ्लुएंजा वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई और खान-पान पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है।शुरुआत में इसके लक्षणों में खांसी, जुकाम और हल्का बुखार दिखाई दे सकता है। हालांकि कई बार यह फ्लू अपने आप ही सही हो जाता है, परंतु कुछ केस में जटिलता आने के कारण गंभीर शारीरिक समस्या झेलनी पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं इन्फ्लूएंजा के किन लक्षणों को पहचान कर आप इसका इलाज कर सकते हैं...

इन्फ्लूएंजा के लक्षण-

1. इन्फ्लूएंजा का सबसे पहला और सामान्य लक्षण खांसी-जुकाम और बुखार ही है, परंतु इन्फ्लुएंजा वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति थकान और कमजोरी भी काफी महसूस कर सकता है। साथ ही इससे पीड़ित व्यक्ति ठीक से कोई काम नहीं कर पाता है, क्योंकि चलने-फिरने और खड़े होने के दौरान सिर घूमने लगता है।

2. इन्फ्लूएंजा वायरस की चपेट में आने पर तेज बुखार के साथ कंपकंपी छूटने लगती है। गले में कफ जम जाने के कारण सांस लेने के साथ ही कुछ भी खाने-पीने और निगलने में काफी परेशानी आती है। इसके अलावा काफी छींक आने के कारण तेज जुकाम हो जाता है, जिससे आंखों और सिर में दर्द होने लगता है।

3. अगर आपको मांसपेशियों में दर्द और अकड़न के साथ त्वचा के नीली पड़ने का लक्षण दिखाई दे तो भी यह इन्फ्लूएंजा वायरस हो सकता है।

4. जहां एक तरफ इसमें कंपकंपी छूटने लगती है, वहीं कई बार अचानक से पसीना भी आ सकता है। इसके अलावा, सूखी और गीली खांसी दोनों ही इनफ्लुएंजा वायरस के लक्षण हो सकते हैं।