scriptCOVID-19 : मशहूर एक्ट्रेस ने ब्रा से बनाया मास्क, लोगों ने जताई आपत्ति, किया ऐसे ऐसे कमेंट | COVID-19 : Chelsea Handler make mask with bra | Patrika News
हॉलीवुड

COVID-19 : मशहूर एक्ट्रेस ने ब्रा से बनाया मास्क, लोगों ने जताई आपत्ति, किया ऐसे ऐसे कमेंट

रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी ने अपने इसंटाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को ब्रा से मास्क कैसे बनाया जा सकता है, इस बात की जानकारी शेयर की है।

Apr 09, 2020 / 05:36 pm

Shaitan Prajapat

Chelsea Handler

Chelsea Handler

महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। इस महामारी से लड़ने के लिए सभी देश अपने स्तर पर प्रयास कर रहे है। पूरी दुनिया में 15 लाख 19 हजार 442 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 88,543 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस वायरस से बचने के लिए हर कोई अब अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। हॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉमेडियन चेल्सी हैंडलर ने इस महामारी से बचने के लिए एक अलग ही तरह का मास्क तैयार किया है।
Chelsea Handler
दरअसल, चेल्सी हैंडलर ने अपनी ब्रा को मास्क का रूप दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, चेल्सी ने अपने इसंटाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को ब्रा से मास्क कैसे बनाया जा सकता है, इस बात की जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो के जरिए इससे कर के भी दिखाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘शॉर्ट सप्लाई के बीच बना मास्क, हमें अब मामला अपने हाथों में लेना होगा। पुरुषों को भी।’
भारत में कोरोना वायरस का हाल
Chelsea Handler
कोरोना वायरस के कारण भारत में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है।

Home / Entertainment / Hollywood News / COVID-19 : मशहूर एक्ट्रेस ने ब्रा से बनाया मास्क, लोगों ने जताई आपत्ति, किया ऐसे ऐसे कमेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो