3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Netflix पर पाकिस्तान की पहली सीरीज, नजर आएंगे फवाद, माहिरा खान, सनम सईद जैसे सितारे

Netflix first Pakistan Series: इस सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान समेत पाकिस्तान के कई बड़े स्टार नजर आएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
fawad khan

फवाद खान और माहिरा खान.

Netflix first Pakistan Series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: OTT प्लटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान की पहली सीरीज रिलीज होने जा रही है। पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स पर आने वाली पहली ओरिजिनल सीरीज का नाम 'जो बचाए हैं संग समेट लो' है। पाक अखबार डॉन के मुताबिक इस सीरीज में पाकिस्तान के सबसे बड़े फिल्मी सितारे फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद और अहद रजा मीर नजर आएंगे। इनके साथ हमजा अली अब्बासी, बिलाल अशरफ, माया अली, इकरा अजीज, हानिया आमिर, खुशाल खान, नादिया जमील, ओमैर राणा और समीना अहमद भी छोटे-छोटे रोल में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: हिना एक्ट्रेस जेबा बख्तियार, जिन्होंने की 4 शादियां, 2 पति भारत से, 2 पाकिस्तान से

'जो बचे हैं संग समेट लो' फरहत इश्तियाक के इसी नाम से छपे उपन्यास का एडप्शन है। इसकी कहानी सिकंदर नाम के एक हार्वर्ड लॉ छात्र और लिजा के इर्द-गिर्द घूमती है। यह जोड़ी इटली में मिलती है और उनकी कहानी शुरू होती है। शो की शूटिंग फिलहाल इटली, यूके और पाकिस्तान में हो रही है। इसकी रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी मेकर्स ने नहीं दी है।

Story Loader