
Justin Bieber (सोर्स- @popcrave)
Justin Bieber Shirtless Look in Grammy Awards 2026: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की रात संगीत से ज्यादा फैशन और अंदाज की वजह से यादगार बन गई, जब पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने चार साल बाद ग्रैमी मंच पर जोरदार वापसी की। लॉस एंजेलिस में आयोजित इस भव्य समारोह में जस्टिन ने न सिर्फ अपने गाने से बल्कि अपने अतरंगी पहनावे से भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने स्टेज पर अपने नॉमिनेटेड गाने ‘युकोन’ की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस दी। लेकिन इस परफॉर्मेंस की सबसे बड़ी खासियत उनका आउटफिट रहा। शर्टलेस लुक में नजर आए जस्टिन ने सिल्क सैटिन अंडरवियर और काले सॉक्स पहन रखे थे, जो उनके गिटार से मैच कर रहे थे। इस मिनिमल लेकिन बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
साल 2022 के बाद ये पहला मौका था जब जस्टिन बीबर ग्रैमी स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए। लंबे ब्रेक के बाद दर्शकों के सामने उनकी वापसी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी। मंच पर गिटार थामे जस्टिन अपने टैटू फ्लॉन्ट करते दिखे और उनकी आवाज ने ये साबित कर दिया कि म्यूजिक के मामले में उनका जलवा अब भी बरकरार है। हालांकि उनके बिना शर्ट के अंडरवियर वाले लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
जहां एक तरफ फैंस ने जस्टिन की आवाज और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी ओर उनके पहनावे को लेकर सवाल भी उठे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि जस्टिन का लुक रिस्की था लेकिन दमदार था, जबकि कुछ लोगों को ये अंदाज असहज और अटपटा लगा। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बिना कपड़ों के गाने से शायद आवाज और बेहतर निकलती है', तो किसी ने सीधे तौर पर सम्मान की बात उठा दी।
बता दें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में जस्टिन बीबर को चार कैटेगरी में नामांकन मिला था। उनका एल्बम ‘स्वैग’ एल्बम ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप वोकल एल्बम के लिए नॉमिनेट हुआ। इसके अलावा ‘डेजीज़’ को बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस और ‘युकोन’ को बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस कैटेगरी में जगह मिली। हालांकि, इस साल जस्टिन कोई भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए।
परफॉर्मेंस से पहले जस्टिन बीबर अपनी पत्नी हैली बीबर के साथ रेड कार्पेट पर भी नजर आए। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में एलीगेंट एंट्री ली। जस्टिन ने ओवरसाइज्ड ब्लैक सूट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी की, जबकि हैली ने स्ट्रैपलेस ब्लैक शीयर ड्रेस में ग्लैमर का तड़का लगाया।
कुल मिलाकर, ग्रैमी 2026 में जस्टिन बीबर की वापसी म्यूजिक से ज्यादा उनके बोल्ड फैशन एक्सपेरिमेंट की वजह से सुर्खियों में रही। भले ही अवॉर्ड उनके हाथ न लगे हों, लेकिन चर्चा के केंद्र में रहना उन्होंने बखूबी साबित कर दिया।
Updated on:
02 Feb 2026 02:56 pm
Published on:
02 Feb 2026 02:13 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
