साक्षात्कार के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी निंदा की और कहा कि यही कारण है कि देश में नस्लवाद फिर से उभर आया है। जोन्स ने कहा कि आप जानते हैं कि मैं इवांका को डेट कर रहा था। बता दें कि क्विंसी जोन्स की उम्र 84 साल है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की उम्र 36 साल हैं। जोन्स का कहना है कि जब इवांका पहली बार उन्हें मिली थी तब उसकी उम्र 25 वर्ष के लगभग थी। बता दें कि कुछ समय पहले इवांका ट्रंप भारत दौरे पर आई थी।
जोन्स अमेरिका के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उन्हें अब तक 78 बार ग्रेमी नामांकन भी मिला हैं। साथ ही वे माइकल जैक्सन के महानतम रिकॉर्ड ‘द वॉल ऑफ द थ्रिलर, और बैड’ के निर्माता भी हैं।