4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत सिंह राजपूत के जैसे संदिग्ध हालत में हुई साउथ कोरियन एक्ट्रेस Oh In Hye की मौत, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

साउथ कोरियन एक्ट्रेस (Korean actress) ओह-इन-हाइ (Oh In-hye) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वो अपने फ्लैट में बेहोशी की हालत में पाई गई उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। ऐसी खबरें हैं कि कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) के चलते एक्ट्रेस की मौत हुई है। पुलिस सुसाइड के एंगल से जांच करेगी।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Sep 15, 2020

South Korean actress Oh In-hye passed away

South Korean actress Oh In-hye passed away

नई दिल्ली | साउथ कोरियन एक्ट्रेस (Korean actress) ओह-इन-हाइ (Oh In-hye) की मौत संदिग्ध हालत हुई है। दक्षिण कोरियाई एक्ट्रेस का निधन भी कुछ उसी तरह से हुआ है जैसे सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का हुआ था। ओह-इन-हाइ को उनके अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में पाया गया था (Oh In-hye passed away) जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

ऐसा बताया गया कि कोरियन एक्ट्रेस की ऐसी हालत कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) के चलते हुई थी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट का अटैक आ चुका था जिसके कारण उनकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई।

कोरियन एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी भी सुशांत की मौत की ही तरह उलझी हुई नजर आ रही है। ओह-इन-हाय की मौत की खबर एक दिन बाद सामने आने की बात कही जा रही है। एक्ट्रेस सोमवार की सुबह 5 बजे ही बेहोश हो गई थीं।

पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि ओह-इन-हाइ (Oh-In-hye) को उनके दोस्त ने बेहोशी की हालत में देखा था और इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्ट्रेस का दोस्त उस वक्त उनके घर में क्या कर रहा था। पुलिस का ये भी कहना है कि वो अभी इसे सुसाइड मानकर चल रहे हैं।

बता दें कि साउथ कोरियन एक्ट्रेस ओह-इन-हाइ (Oh-In-hye) ने साल 2011 में फिल्म 'पाप ऑफ द फैमिली' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तब लाइमलाइट बटोरी थी जब वो अक्टूबर 2011 में 16 वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह शामिल हुई थीं।

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ओह-इन-हाइ (Oh-In-hye) की फिल्म 'रेड वैकैंस ब्लैक वेडिंग' दिखाई गई थी। ओह-इन-हाइ (OhInhye) ने 'नो ब्रीथिंग' और 'द प्लान' जैसी फिल्मों में काम किया था।

Story Loader