12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fruits for Bones: कमजोर-बूढ़ी हड्डियों में नई जान डाल देंगे ये विटामिन डी-कैल्शियम से भरे सस्ते फल

Best fruits for joints: अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं या आपके जोड़ों में दर्द और हडि्डयां कमजोर हो रही हैं तो आपके लिए कुछ फल दवा समान काम करेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Jun 01, 2022

7_calcium_and_vitamin_d_rich_fruits_during_summer_make_bones_strong.jpg

7 calcium and vitamin d rich fruits during summer make bones strong

घुटनों में दर्द या यूरिक एसिड की समस्या अब बढ़ती उम्र में ही नहीं, कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। खान-पान की गलत आदतें और आरामदायक जीवनशैली इसके लिए जिम्मेदार होती है। लेकिन खानपान से ही इन बीमारियों को ठीक भी किया जा सकता है। यहां आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हडि्डयों में नई जान डाल सकते है।

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में कमजोरी आना आम बात है लेकिन सही खान-पान से इसे लंबे समय तक मजबूत रखा जा सकता है। कैल्शियम और विटामिन डी कमी ही जोड़ों के दर्द से ऑस्टियोपोरोसिस तक की समस्या का कारण होती है। गर्मियों में कई तरह के फल मिलते हैं, इनमें कुछ हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

पपीता खाने की डाल लें रोज आदत
विटामिन ए और सी और फाइबर से भरा पपीता हड़्डियों की मजबूती के लिए भी काम करता है। पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम कार्ब्स, फैट और प्रोटीन को तोड़ता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। साथ ही ये यूरिक एसिड को भी कम करने का काम करता है। यूरिक एसिड का लेवल कम होने से हडि्डयों का क्षरण रुकता है और वे मजबूत होती हैं।

सेब में यूरिक एसिड के कम करने का दम
सेब में आयन से लेकर कैल्शियम और विटामिन सी भरा होता है। ये पोषक तत्व कोलेजन और हड्डियों के नए टिश्यू बनाने के लिए जरूरी हैं। इनके अलावा सेब में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। यूरिक एसिड को कम करने के लिए सेब खाएं या एप्पल साइडर विनेगर को पीना शुरू कर दें।

स्ट्रॉबेरीज में है हडि्डयों को मजबूत बनाने का गुण
रसीली लाल-लाल स्ट्रॉबेरी स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ये फल फ्री रैडिकल डैमेज के प्रभाव को कम करती हैं और विटामिन सी की अधिकता के चलते ये कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाती है और विटामिन डी के साथ मिलकर हड्डियों को मजबूती देती है। स्ट्रॉबेरीज में कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में नई हड्डियों का निर्माण करते हैं।

कमजोर हड्डियों का इलाज अनानास
अनानास पोटैशियम से भरपूर होता है। पोटेशियम एसिड के भार को बेअसर करने में मदद कर सकता है और इस तरह हड्डियों से कैल्शियम की कमी को कम कर सकता है। इसके अलावा, अनानास कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर होता है। गर्म के दिनों में अनानास के ठंडे स्लाइस आपको तरोताजा कर देते हैं।

संतरा है विटामिन डी की खान
संतरे विटामान डी और सी से भरा होता है।कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही इस फल से मिलता है और ये तीनों ही चीजें यूरिक एसिड और हड्डियों के लिए बेस्ट होती हैं। रोजाना संतरे के जूस पीने से ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा यह विटामिन का भी भंडार है, इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है।

पोटेशियम से भरा केला भी फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त रखने के अलावा केला मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। यह पोषक तत्व हड्डी और दांतों की संरचना के विकास में एक अहम भूमिका निभाता है। इसलिए रोजाना एक केला खाने से कमजोर हड्डियों को ताकत मिलती है।

कीवी खाने से हड्डियों में आती है ताकत
चाहे फल हो या जूस, कीवी में सबसे अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है, लगभग 60 मिलीग्राम। यह हड्डियों की मजबूती, दांतों की संरचना को विकसित करने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस को भी रोकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल