12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banana Peel Benefits: अगली बार केले का छिलका फेंकने से पहले ध्यान रखें ये बातें

Banana Peel Benefits: कुछ खास तत्वों के कारण यह मस्सों की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए केले के छिलके के टुकड़े को मस्से वाले स्थान पर रात भर के लिए बांधकर रख सकते हैं। नियमित रूप से इस उपाय को करने से मस्सा धीरे-धीरे खत्म हो सकता है।  

3 min read
Google source verification
banana_skin.jpg

Banana Peel Benefits

नई दिल्ली। Banana Peel Benefits: पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, कैल्शियम तथा फाइबर युक्त केले के गुणों से हम सभी भली-भांति बातें हैं। हृदय को स्वस्थ रखने से लेकर पेट संबंधी कई बीमारियों में केला फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले को खाने से पहले हम उसके जिस छिलके को उतारकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, वहीं छिलका हमें कुछ गंभीर समस्याओं से निजात दिला सकता है। केले के छिलके में भी पोषक तत्व मौजूद होने के कारण कुछ समस्याओं में प्रभावकारी घरेलू नुस्खे की तरह इसका उपयोग किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं केले के छिलके से मिलने वाले विभिन्न फायदों के बारे में...

1. सोराइसिस में फायदेमंद
त्वचा का अस्थमा कही जाने वाली बीमारी सोराइसिस में भी केले के साथ-साथ केले के छिलके के उपयोग को भी लाभकारी माना गया है। अगर प्रभावित स्थान पर कुछ मिनटों तक लगातार केले के छिलके को रगड़ा जाए, तो इस समस्या में राहत मिल सकती है। वहीं, आप चाहें तो छिलके के साथ केले को भी प्रभावित स्थान पर रगड़ सकते हैं।

2. मस्सों की समस्या में
त्वचा पर अनचाहे मस्सों की समस्या में भी केले के छिलके के लाभ देखे जा सकते हैं। एक शोध के अनुसार, केले के छिलके में पाए जाने वाले कुछ खास तत्वों के कारण यह मस्सों की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए केले के छिलके के टुकड़े को मस्से वाले स्थान पर रात भर के लिए बांधकर रख सकते हैं। नियमित रूप से इस उपाय को करने से मस्सा धीरे-धीरे खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

3. कीड़े के काटने पर
अगर कभी कोई कीड़ा काट जाता है, तो त्वचा पर जलन, सूजन और खुजली की समस्या होती है। इस समस्या में भी केले के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि केले का छिलका त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त है। इस कारण त्वचा के लिए फायदेमंद केले के छिलके में कीड़ों के जहर को खत्म करने का गुण भी पाया जाता है। इसके अतिरिक्त केले की कुछ ऐसी किस्में भी हैं, जिनके छिलके पतले होते हैं और उन्हें खाया जा सकता है। जिससे केले के साथ ये छिल्के शरीर को फाइबर प्रदान कर कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।

4. चमकदार दांतों के लिए
चमकदार दांतो के लिए अपनाए जाने वाले घरेलू नुस्खों में केले के छिलके का उपयोग भी बेहतर साबित हो सकता है। क्योंकि केले के छिलके में मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसके लिए आप केले के छिलके के टुकड़े को कुछ समय के लिए बातों पर दांतों पर घिस सकते हैं। जिससे ये दांतों में अवशोषित होकर उन्हें सफेद और चमकदार बनाने में सहायक हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल