
नई दिल्ली। एलोवेरा को स्वास्थ्य के साथ त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। वैसे, तो शायद ही कोई एलोवेरा के फायदों से अंजान होगा लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि एलोवेरा में एमीनो एसिड और 12 विटामिन भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे कि आपका शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। इसके अलावा एलोवेरा का इस्तेमाल बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में ब्यूटी ट्रीटमेंट के तौर पर भी किया जाने लगा है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको एलोवेरा के फायदे । और इसके गुणकारी उपयोग के बारे में बताने जा रहे हैं।
सन बर्न से बचाता है
अगर कभी धूप में आपकी त्वचा जल जाए तो एलोवेरा का एक टुकड़ा आपकी त्वचा के लिए रामबाण का काम करेगा । बिना किसी केमिकल के आप एलोवेरा के एक टुकड़े को जले हुए त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा नेचुरल तरीके से रिकवर करेगी।
जले कटे पर भी कारगर
चाहे कोई चोट हो या आग से जली हुई स्किन। यदि जल्द से जल्द आपको कोई दवाई ना मिले तो आप एलोवेरा का टुकड़ा लगा ले । यह एक एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है। और त्वचा को ठंडक भी देगा।
वजन पर भी करेगा काबू
अगर आप का वजन बढ़ रहा है और इसके कारण आप हमेशा आलस और थकान का अनुभव भी कर रहे हैं । तो एलोवेरा जूस का सेवन करें। एलोवेरा जूस को नियमित रूप से पीने से आप भरपूर तंदुरुस्ती का अहसास करते है। इससे एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और वजन नियंत्रित रहता है।
बालों का झड़ना रोके
एलोवेरा के जेल को इस्तेमाल करके आप अपने बालों में लगाकर उसे स्मूथ और सॉफ्ट बना सकते हैं । साथ ही इसे जड़ों पर अप्लाई करके आप अपने बालों का झड़ना भी कम कर सकते हैं।
Updated on:
12 Oct 2021 08:41 pm
Published on:
12 Oct 2021 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
