12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालों को मजबूत बनाता है करी पत्ता, ऐसे करें प्रयोग

यदि आप कमजोर और झड़ते बालों से परेशान हैं और अपने बालों पर तरह तरह के प्रयोग करके आपको फायदा नहीं मिला है। तो करी पत्ता आपके मजबूत बालों के लिए रामबाण इलाज हो सकता यहां हम जानेंगे कि किस प्रकार प्रयोग करने से करी पत्तों बालों के लिए उपयोगी होगा।

2 min read
Google source verification
curry_patta_for_long_hair.jpg

आपने कई बार करी पत्ता का प्रयोग खाने में जायके के लिए अवश्य किया होगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मसालों और स्वाद के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला करी पत्ता आपके घने और काले लंबे बालों के लिए मददगार हो सकता है। यह बालों और स्किन के लिए समान रूप से फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, बीटाष कैरोटीन और प्रोटीन होते हैं। जो बालों को पतला तथा व कमजोर होने से रोकता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड बालों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। यहां कुछ तरीके हैं जिनके माध्यम से आप करी पत्ता का प्रयोग कर सकते हैं।

आंवला और मैथी के साथ

करी पत्ता को आंवला और मैथी के साथ प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके लिए करी पत्ता को मैथी तथा आंवले के गूदे के साथ ग्रांइडर के साथ पीस लें। यदि जरूरत पड़े तो इसमें पानी मिलाएं। यदि आंवला ताजा न हो तो सूखे आंवले का भी प्रयोग कर सकते हैं। अब तैयार पेस्ट को 25 से 30 मिनट के लिए बालों पर लगाए रखें। इसके बाद इसे धो लें।

नरियल के तेल के साथ

इसके लिए नरियस के तेल को गरम करें। उसमें 10 से 15 करी पत्तों को डालें और तब गैस पर रहने दें जब तक पत्तों का रंग काला न हो जाए। अब तेल को ठंडा करके धीरे धीरे सिर की मसाज करें। हफ्ते में दो बार ऐसी करने से जल्दी असर होगा।

दही के साथ

डैंड्रफ जैसी समस्यों से निजात पाने के लिए करी पत्ता को पीसकर दही के साथ पेस्ट तैयार करें। इसे हाथों से सिरे हर एक हिस्सें में लगाएं। इसके आधे घंटे बाद इसे शैम्पू से धो लें।

प्याज के साथ

करी पत्तों को पीस कर पेस्ट तैयार करें। इसमें प्याज का रस मिक्स कर लें। इसका ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो। इसके लिए इसमें मैथी पाउडर, आंवला पाउडर या मेहदीं का पाउडर मिलाया जा सकता है। इस पेस्ट को लगभग आधे घंटे तक बालों में लगाकर रखें।

ऑलिव ऑइल के साथ

करी के पत्तों का प्रयोग ऑलिव ऑइल या जैतून के तेल के साथ भी किया जा सकता है। करी पत्ता पाउडर को इस तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करके प्रयोग में लाने से बालों को लंबे समय के घना और काला रखा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल