
नई दिल्ली। सौंफ आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे अक्सर खाने के बाद खा जाता है ताकि पाचन क्रिया में मदद करें। आप इसे अक्सर रेस्टोरेंट में देखते होंगे । कई घरों में भी यह रेगुलर तौर पर इस्तेमाल होता है । पर यदि आप अब तक इसके गुण से अपरिचित हैं । तो आज के आर्टिकल में हम आपको सौंफ के गुण के साथ-साथ इसके इस्तेमाल करने के तरीके को भी बताने जा रहे हैं। सौंफ आपके घर में होना ही चाहिए यह खांसी गैस एसिडिटी सब में असरदार होता है।
एसिडिटी में है उपयोगी
अक्सर लोग खाने के बाद सौंफ का प्रयोग करते हैं। क्योंकि यह पाचन क्रिया में मदद करता है। इसकी चटनी गैस काे निकालने में सहायक हाेती है। गैस और एसिडिटी के लिए सौंफ के प्रसिद्ध घरेलू नुस्खा है।
खांसी में उपयोग
अगर आपको सर्दी खांसी की समस्या है। यह सूखी खांसी है तो साफ आपके लिए कारगर घरेलू नुस्खा हो सकता है।
अगर आप सूखी खांसी, गले में सूजन से परेशान हैं, ताे इस स्थिति में सौंफ आपके लिए घरेलू उपाय के तौर पर कारगर साबित हाे सकता है। इसके लिए आप सौंफ का सेवन अंजीर के साथ करें।
भूख बढ़ाए
जैसा कि हम जानते हैं सौंफ पाचन क्रिया में मदद करता है । तो यदि आप गर्म पानी के साथ सौंफ का सेवन करेंगे तो यह भूख बढ़ाने में भी मददगार होगा।
मुंहासे ठीक करें
सौंफ काे स्वास्थ्य के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह कील-मुंहासाें की समस्या काे दूर करने में सहायक हाेता है। इसके लिए आप सौंफ के बीज या पत्ताें काे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ ताजे पानी से इस पेस्ट काे निकाल लें। इससे आपके त्वचा में निखार आएगा साथ ही रंगत भी सुधरेगी। फास्ट रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट का उपयाेग हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
वजन घटाने में सहायक
सौंफ का पानी वजन घटाने के लिए मददगार साबित होता है। सौंफ के पानी को खाली पेट सेवन करने से आपके पेट की चर्बी जलती है। और लगातार इसके प्रोयोग को कर आप बेहतरीन रिजल्ट पा सकते हैं।
Updated on:
16 Oct 2021 12:14 pm
Published on:
16 Oct 2021 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
