
नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना बदलते मौसम के महीने में गिना जाता है । अक्टूबर से लेकर नवंबर तक गर्मियां जाने और ठंड के मौसम के आने की आहट होती है । ऐसे में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव तो लाजमी है । लोगों को अक्सर सर्दी खांसी और बुखार की समस्या इस मौसम में हो ही जाती है । ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें कर के आप अपने आपको ज्यादा बीमार होने से बचा सकते हैं । और अपने परिवार के स्वास्थ्य को भी सुरक्षित कर सकते हैं । आज हम ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय के बारे में आपको जानकारी देंगे।
ऑयली फूड से बना ले दूरी
ज्यादा मात्रा में तैलीय खाना खाने से मुहांसे हो सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर संतरे, नींबू और कीवी आदि फलों का सेवन त्वचा में नमी का संतुलन बनाएं रखने के साथ ही झुर्रियां पडऩे से भी रोकता है। धूप से प्रभावित त्वचा पर निखार लाने के लिए प्राकृतिक एंटी टैन पील ऑफ मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
पानी का भरपूर सेवन करें
हल्की ठंड आने के बाद लोगों को अक्सर ज्यादा पानी पीने का मन नहीं करता पर आप ज्यादा से ज्यादा पानी को दिए ताकि आप अंदर से स्वस्थ और हल्दी रह सके।
मौसमी फलों का सेवन करें
सेब और अनार के जगह आप मौसमी फलों का सेवन करना शुरू कर दें । इस मौसम में अक्सर कई सारे ताजे फल आते हैं जिसका सेवन आपको करना चाहिए। साल में एक बार आने वाले ऐसे कई सारे फल हैं जिनको आपको अवश्य खाना चाहिए।
लिक्विड फूड को करें डाइट में शामिल
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए आप अपने डाइट में लिक्विड फूड को शामिल कर सकते हैं। जितना ज्यादा हो सके अलग-अलग प्रकार के जूस और लिक्विड फूड को अपने डाइट में शामिल करें। ऐसा करने से आपको भरपूर एनर्जी मिलेगी और आपका पाचन क्रिया भी तंदुरुस्त रहेगा।
Updated on:
19 Oct 2021 05:37 pm
Published on:
19 Oct 2021 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
