12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के कुछ असरदार घरेलू उपाय

डैंड्रफ इतने जिद्दी होते हैं कि यह आसानी से तो नहीं जाते । कई सारे महंगे प्रोडक्ट्स और शैंपू में अपने पैसे को वेस्ट करने के बाद भी यदि आपको डैंड्रफ से छुटकारा नहीं मिला है तो आज का यह आर्टिकल आपके प्रॉब्लम्स को सॉल्व कर सकता है।

2 min read
Google source verification
unnamed_1.jpg

नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आप बन ठन कर कहीं जा रहे हो और डैंड्रफ की वजह से आपको एंब्रेसमेंट का सामना करना पड़ा हो। डैंड्रफ इतनी जिद्दी चीज़ ही होती है। कि यह आसानी से आपके सर से नहीं जाता । महंगे प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी यह हटने का नाम नहीं लेती । आज के इस आर्टिकल में हम ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं । जो वर्षों से डैंड्रफ हटाने के काम आ रहे हैं। कुछ घरेलू चीजों के उपयोग से आप अपने सर से आसानी से डैंड्रफ को हटा सकते हैं।

बालों की सफाई
डैंड्रफ का सबसे बड़ा कारण आपके बालों का पूरी तरीके से साफ ना होना भी है । जल्दी-जल्दी में हम प्रोडक्ट अप्लाई करते हैं। पर उन्हें पूरी तरीके से धोते नहीं साथ ही पसीने की वजह से भी डैंड्रफ होता है तो आपको नीम युक्त शैंपू का प्रयोग करना चाहिए।


बालों की समय-समय पर तेल से मालिश
बालों को अच्छी तरीके से घर पर बनए तेल से मालिश करना चाहिए । हफ्ते में दो बार बालों की अच्छी मालिश करना बहुत जरूरी है । ऐसा करने से आपके बालों का स्वास्थ्य बना रहेगा साथ ही ये जड़ से मजबूत होंगे।


स्टीम
बालों को ऑयल करने के बाद स्टीम देना चाहिए। स्टीम करने से बालों की जड़ों में जमा डेड सेल्स हट जाते हैं । साथ ही ऑयल भी जड़ तक पहुंचता है।

आंवला का करें इस्तेमाल
आप वालों को सूखे आंवले से भी धो सकते हैं। सूखे आंवले को रात भर पानी में भींगा कर उसके पानी से बालों को धोना बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको पता ही होगा आंवला हमारे दादी नानी के जमाने से चला रहा बालों के लिए सबसे बेहतरीन घरेलू विधि है।

दही का करें उपयोग
आप दही में नारियल का तेल मिलाकर हल्के गीले बालों पर मसाज कर सकते हैं । ऐसा करने से बालों को जड़ों तक सफाई मिलेगी साथ ही दही आपके बालों को अच्छी तरीके से कंडीशनिंग देता है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल