12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home and Natural Remedies : किडनी स्टोन से बचने के कुछ घरेलू उपाय

यदि आपको भी किडनी स्टोन की समस्या है और आप इसे जल्द से जल्द ठीक करना चाहते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय के बारे में जिन्हें अपनाकर आप किडनी स्टोन को ठीक कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Home and Natural Remedies  : किडनी स्टोन से बचने के कुछ घरेलू उपाय

Home and Natural Remedies for Kidney Stone in Hindi

नई दिल्ली। घरेलू उपचार या कोई प्राकृतिक फल सब्जी का सेवन एक ऐसी चीज है जो आपको कभी साइड इफेक्ट या नुकसान नहीं देगी । बल्कि हो सकता है इससे आपके बीमारी में सुधारी ही हो ।इसलिए आज हम आपको किडनी स्टोन को ठीक करने के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं । जिन्हें अपनाकर आपको किडनी स्टोन से जल्द राहत मिल जाएगी।

करेला
करेला किडनी स्टोन को ठीक करने में काफी कारगर है । इसके लिए आपको करेले के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा अच्छा इफेक्ट पड़ता है ।करेले में मैग्नीशियम फास्फोरस नाम का तत्व होता है जो स्टोन को बनने से रोकता है।

अंगुर
अंगूर में एल्ब्यूमिन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता हैं, इसलिए किडनी में स्टोन का उपचार के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। साथ ही अंगूर प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में उत्कृष्ट रूप में कार्य करता है क्योंकि इनमें पोटेशियम नमक और पानी भरपूर मात्रा में होते हैं।

नींबू का रस
नींबू का रस जैतून के तेल के मिश्रण के साथ किडनी के पथरी के लिए रामबाण साबित होता है ।सुबह सुबह खाली पेट पीने से भी इसका असर दोगुना हो जाता है। यह पथरी होने पर जो दर्द होता है उसे तुरंत ठीक करने के लिए काफी लाभदायक है। दर्द होने पर 60 मिली लीटर नींबू के रस में उतनी ही मात्रा में आर्गेनिक जैतून का तेल मिला कर सेवन करने से आराम मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल