
नई दिल्ली। गले की खराश हो या खीच खीच की समस्या यह सर्दियों में आम बात बन जाते हैं । आए दिन हर किसी को यह समस्या तंग करती रहती है । ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप अपने गले की खराश को खत्म कर सकते हैं । या होने से रोक सकते हैं । आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्को के बारे में बताने जा रहे हैं।
गले में होने वाली खराश को हल्के में लेना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए हम बता रहे हैं कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय जिनसे आपको गले में होने वाली खराश में आराम मिलेगा।
शहद है रामबाण
गले की खराश में शहद रामबाण साबित हो सकता है। शहद को अपने डाइट में शामिल करें ।आप इसे ऐसे भी ले सकते हैं। या फिर शहद वाली चाय भी बना कर पी सकते हैं।
हर्बल चाय
काली मिर्च, तुलसी व लौंग से बनी चाय पीने से गले में खराश की समस्या में आराम मिलता है। इन प्राकृतिक औषधियों से बनी गर्म चाय की चुस्कियों से गले को काफी राहत मिलती है, साथ ही यह चाय शरीर के लिए नुकसानदेह भी नहीं होती है।
अदरक का करें सेवन
अगर अचानक से गले की खराश तेज हो जाए और आपको खांसी आने लगे तो आप अदरक के एक टुकड़े को धीरे-धीरे करके मुंह में चबाए । इससे इसका रस धीरे धीरे कर आपके गले में जाएगा और गले के अंदर हो रहे खराश को तुरंत राहत मिलेगी।
Updated on:
19 Oct 2021 03:24 pm
Published on:
19 Oct 2021 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
