scriptकैसे पाएं पिंपल्स से छुटकारा | Home and Natural remedies to get rid of Pimples | Patrika News

कैसे पाएं पिंपल्स से छुटकारा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 23, 2021 04:36:04 pm

Submitted by:

Divya Kashyap

पिंपल्स हमारे चेहरे की सुंदरता को पूरी तरह खराब कर देते हैं कई कई बार तो इसके दाग भी रह जाते हैं अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान है तो आज यह आर्टिकल आपको इन सारी समस्याओं का हल दे देगा।

कैसे पाएं पिंपल्स से छुटकारा

Home and Natural remedies to get rid of Pimples

नई दिल्ली। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे कौन कौन से घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाने से हमें पिंपल की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही पिंपल के बाद होने वाले दाग से भी हमें राहत मिलेगी। पिंपल्स होने का सबसे बड़ा कारण चेहरे पर जमा होने वाले तेल हैं । यदि आपकी स्किन ऑयली है तो इसमें पिंपल्स होने के चांसेस ज्यादा है। सबसे पहले नजर डालते हैं कि आखिर पिंपल्स किस वजह से होते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ दवाओं के असर से आपकी त्वचा पर मुहांसे हो सकते हैं। इसके अलावा त्वचा को समय- समय पर साफ नहीं करने से भी इस तरह की समस्या होती है।
pimple.jpg
स्किन को समय-समय पर साफ करें
स्किन को साफ करना बहुत जरूरी है। समय-समय पर इसे स्क्रबिंग और फेस पैक लगा कर साफ करते रहना चाहिए। साथ ही कभी भी मेकअप लगाकर नहीं सोना चाहिए।
शहद
शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको रात के समय में पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना है और सुबह उठकर धो देना है।
ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो