
Home Remedies for Bowel Cleansing
Home Remedies for Bowel Cleansing: आजकल की खराब खानपान और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से आंतों में गंदगी जमी रहती हैं। जिसकी वजह से पेट साफ नही रह पाता और कई सारी बीमारियों का खतरा हो सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपनी पेट और आंतों को साफ रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि हमारी आंतें, हमारे पाचन तंत्र का एक अभिन्न भाग है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती हैं। इसलिए जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बाहर से साफ-सफाई आवश्यक होती है, उसी प्रकार से अंदुरूनी स्वच्छता भी जरूरी है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी आंतों को साफ रख सकते हैं तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
आंतों को साफ रखने के घरेलू उपाय
1. दही
दही हमारे आंत और पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन फूड्स में से एक है, क्योंकि दही एक प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है। जिन लोगों को आंत संबंधी परेशानी रहती है उन्हें दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दही आंतों की सेहत के साथ-साथ दस्त जैसी परेशानी में बेहद कारगर है।
2. हरी सब्जियां
हरी सब्जियां में फाइबर की भरपूर मात्रा पाए जाते हैं। ये आंत को साफ करने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। हरी सब्जियां खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती हैं जो शरीर को विषाक्त पदार्थ के संपर्क में आने से बचाती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी पाचन क्रिया अक्सर खराब रहती है तो कच्ची सब्जियां खाने से बचें। इसके बजाय हमेशा सब्जी पकाकर खाएं। पकी सब्जियां आसानी से पच जाती हैं। आप हरी सब्जियों का सूप पी सकते हैं, भूनकर खा सकते हैं या फिर उबालकर खा सकते हैं। उबली हरी सब्जियां भी सेहत के लिए फायदेमंद है।
3. नींबू
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो चयापचय को बढ़ाता है और शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट है, जो आपके शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाता है। एक अध्ययन के अनुसार, लेमन डिटॉक्स डाइट भी शरीर में वसा को कम कर सकता है। इसे लेने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में, 1/2 नींबू और 1-2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं।
4. संतरा
पेट साफ करने के लिए संतरा भी बेहतर फल होता है। संतरे में फाइबर अधिक होने के कारण यह कब्ज को दूर करता है। फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। संतरा खाने से शरीर में कुछ कूलिंग एफेक्ट होता है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है और शरीर को साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एल्कलाइन शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। पेट साफ करने के साथ ही संतरा जर्म्स का भी सफाया करता है।
5. नमक पानी
कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं के शिकार लोगों को आंतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता है। ऐसे लोगों के लिए पानी में नमक डाल कर पीने से लाभ मिल सकता है। यदि पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो इससे आंतों की सफाई आसानी से की जा सकती है। सुबह खाने से पहले दो चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं, यह लाभदायक हो सकता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
21 Apr 2022 05:01 pm
Published on:
21 Apr 2022 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
