12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप भी रहते हैं सूखी खांसी से परेशान, तो जानिए इसके लक्षण और घरेलू उपचारों के बारे में

सूखी खांसी इसमें व्यक्ति खांसते-खांसते इतना परेशान हो जाता है कि इसमें गले में खरास,दर्द और जलन जैसी समस्या उत्पन्न होने लग जाती हैं। गला ही नहीं बल्कि बॉडी में दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसे में सूखी खांसी से आराम पाना जरूरी है। वरना समस्या धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होती जाती हैं।

2 min read
Google source verification
dry cough

dry cough

नई दिल्ली। सूखी खांसी के आने पर व्यक्ति बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाता है। वहीं यदि उचित समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है जो ये धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाता है। शुरूआती दिनों में तो सूखी खांसी में गले में दर्द,जलन जैसी समस्या रहती है। वहीं बाद में ये प्रॉब्लम इतनी बढ़ जाती है कि पूरे शरीर में ही दर्द होने लगता है। सूखी खांसी में बलगम तो नहीं आता है, पर इसमें गले में दर्द,जलन,खरास,बोलने में समस्या महसूस होती रहती है। इसको ठीक होने में कई बार ज्यादा समय भी लग जाता है। इसलिए सूखी खांसी को टाइम से ठीक करना जरूरी होता है। यदि आप सूखी खांसी से परेशान रहते हैं तो आपको हम कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें। जिनको अपनाकर आप अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं।

1.अनार के छिलके आपकी काफी हद तक मदद कर सकते हैं। आप अनार के छिलके को पहले धूप में सुखा लें। फिर जब ये अच्छे से सूख जाए तो आप इसके छिलके को चूसते रहें। इससे आपको काफी हद तक सूखी खांसी की समस्या में आराम मिल सकता है।

2. गिलोय के फायदे के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगें। गिलोय का काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। बस आप सुबह या शाम को इसका काढ़ा बना के सेवन करें। इसमें आप काली मिर्च के टुकड़े भी मिला सकते हैं। इसका काढ़ा गले में हो रहे दर्द से तो आराम दिलाएगा ही। साथ ही साथ सूखी खांसी की समस्या को कम भी कर देगा।

3. मुलेठी का सेवन सूखी खांसी में फायदेमंद मानी जाती है। आप एक बड़े चम्मच मुलेठी पाउडर को एक गिलास पानी में डाल के गर्म कर लें। इसी के साथ मुलेठी को यदि आप चूसते रहते हैं तो इसका रस भी सूखी खांसी को कम करने में मदद करता है।

4. सेंधा नमक भी गले के लिए अच्छा होता है। सेंधा नमक को पानी में डालकर इसे हल्का गर्म करें। और इसे गरारा तो करें ही साथ ही साथ पानी भी पियें। ये गले में दर्द से आराम दिलाने में आपकी मदद करेगा।

5. अदरक भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अदरक न केवल शरीर को लाभ पहुँचाता है बल्कि ये गले में होने वाले दर्द से भी निजात दिलाता है। आप अदरक की चाय,इसका काढ़ा या अदरक को भून कर के भी इसका सेवन कर सकते हैं।

6. तुलसी का सेवन कई बीमारियों से निजात दिलाता है। तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप तुलसी की पत्तियों को चबा सकते हैं। ये खांसी से आराम दिलाएगा। वहीं इसकी चाय भी सूखी खांसी में फायदेमन्द होती है।

7. शहद का सेवन भी ये गले में दर्द से निजात दिलाने में आपकी मदद करेगा। आप शहद का सेवन गर्म दूध या गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। शहद का सेवन एक से दो बार कर सकते हैं। सूखी खांसी में शहद का सेवन लाभदायक होता है।

8. काली मिर्ची भी सूखी खांसी को कम करने में सहायक हो सकती है। आप काली मिर्च को खाने में मसाले के तौर पर तो इस्तेमाल करें वहीं इसको चाय में भी डाल सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल