5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies For Sore Throat: गले में खरास या दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं आराम

Home Remedies For Sore Throat: अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में गले में होने वाले दर्द या खरास की समस्या से बहुत ही ज्यादा परेशान रहते हैं,ऐसे में यदि आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Home Remedies For Sore Throat: गले में खरास या दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये घरेलू उपाय दिला सकते हैं आराम

Home Remedies For Sore Throat

Home Remedies For Sore Throat: सर्दियों के मौसम में गले में खरास या दर्द होना बहुत ही ज्यादा आम बात है,क्योंकि अक्सर हम कुछ भी ठंडा खाते-पीते हैं तो इसका असर सीधे हमारे गले की सेहत के ऊपर ही पड़ता है,वहीं गले में दर्द या खरास होने के और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि प्रदूषण की वजह से या कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेना जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा हो। गले में खरास या दर्द की समस्या से यदि आप लंबे समय से परेशान हैं और इसे कम करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में ये आसान से घरेलू उपाय आपके बहुत ही ज्यादा काम आ सकते हैं।

हल्दी के दूध को करें डाइट में शामिल
यदि अक्सर आपके गले में खरास या दर्द की समस्या बनी रहती है और इसे आप जड़ से खत्म करने कि सोंच रहे हैं तो ऐसे में हल्दी का दूध बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, हल्दी के दूध के सेवन से न केवल आपके गले में होने वाला दर्द दूर हो जाएगा वहीं ये आपके इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर साबित होगा। ज्यादा फायदा पाना चाहते हैं तो आप हल्दी के दूध का रात में सेवन कर सकते हैं,इसके सेवन से गले में होने वाली ये समस्याएं जल्द ही दूर हो जाएंगी।

अदरक का कर सकते हैं सेवन
अदरक की बात करें तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होती है, वहीं अदरक गले में होने वाले दर्द को दूर करने में भी कारगर साबित होती है,यदि आप गले में दर्द या खरास की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो अदरक को खाने में शामिल कर सकते हैं। वहीं यदि गले में होने वाला दर्द बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है तो आप इसे भून कर भी खा सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपके गले में होने वाली ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मुलेठी का सेवन
मुलेठी की बात करें तो ये गले में खरास को कम करने के लिए बहुत ही ज्यादा कारगर साबित होती है,यदि आप अक्सर गले में दर्द या खरास की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में मुलेठी का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है, वहीं मुलेठी का सेवन आप गर्म पानी के साथ या आप इसकी चाय के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से गले में होने वाली दर्द की समस्या दूर होती जाएगी।

तुलसी का सेवन
तुलसी की बात करें तो ये एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर साबित होती है वहीं यदि आप गले में होने वाले दर्द या खरास को ठीक करना चाहते हैं तो तुलसी का सेवन कर सकते हैं,इसके सेवन से आपके गले को बहुत ही ज्यादा राहत मिलेगा। वहीं आप इसके पत्तियों का सेवन चाय के रूप में भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कमर दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान,तो इन चीजों के सेवन को करें अवॉयड

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल