12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंखों की थकान और जलन को दूर करने के लिए ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं

आंखों में जलन और दर्द होने की समस्या आजकल एक आम प्रॉब्लम हो गई है। जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, वरना समस्या धीरे-धीरे और बढ़ना शुरू होती जाती है।    

2 min read
Google source verification
home remedies for tired eyes

home remedies for tired eyes

नई दिल्ली। शरीर के बेहद कोमल और सवेंदनशील हिस्से की बात करें तो ये हमारी आँखें ही होती हैं, इसलिए आंखों की ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है। आंखों में हुई प्रॉब्लम को यदि नजर अंदाज किया जाए तो ये समस्या बढ़ भी सकती है। वहीं आजकल बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी आंखों की समस्या से बेहद परेशान ही रहते हैं। लगातार कंप्यूटर,लैपटॉप,मोबाइल,टीवी के सामने बैठे रहने से या
पर्यावरण में प्रदूषण के होने से भी आंखों में समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको कई सारी प्रॉब्लम्स आ सकती हैं जैसे कि आंखों में सूजन,जलन का एहसास होते रहना,नींद कम आना आदि।
इसलिए जानिए इन आसान से घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपके आंखों के सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन के लिए अच्छा होता है। वहीँ क्या आपको पता है कि ये आंखों में होने वाली जलन की समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बस आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल में ठंडे पानी को अच्छे से मिला लें। इसके बाद कॉटन की मदद से उसे डुबोकर आंखों के ऊपर रख लें। ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं। ये आंखों को आराम पहुँचाएगा।

गुलाब जल
गुलाब जल स्किन को फ्रेश रखता है। लेकिन गुलाब जल का यूज़ आप आंखों की समस्या को कम करने के लिए भी कर सकते हैं। यदि आप काम करते-करते बेहद थक जाते हैं और आंखों में थकान जैसी महसूस होने लगती है। तो ऐसे में आप गुलाब जल को कॉटन बॉल की मदद से अपने आंखों के ऊपर रख सकते हैं। इससे आंखों को काफी रिलैक्स फील होगा।

दूध
दूध भी आंखों में जलन और थकान जैसी समस्या को कम करने में कारगर साबित होता है। आप रुई की मदद से ठन्डे दूध को अपनी आंखों के ऊपर रख लें। एक दिन में तीन ये चार बार ऐसा करने से आंखों में थकी दूर हो जाती है।

खीरा
आंखों में दर्द,थकान और जलन जैसी समस्या को दूर करने के लिए आप खीरे का यूज़ कर सकते हैं। सबसे पहले तो आप खीरे को आप पतले-पतले स्लाइसेस में काट लें। फिर इन्हीं फ्रेश टुकड़ों को आंखों के ऊपर रखें। आपको जलन से निजात मिलेगी वहीं आंखों के नीच होने वाले डार्कनेस को कम करने में कारगर होता है।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल