17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Remedies For Good Sleep: अगर रात में आपकी भी नींद पूरी नही होती तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Good Sleep: अच्छी सेहत के लिए नींद पूरा करना आवश्यक होता है। एक सामान्य स्वस्थ्य इन्सान को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। नींद नहीं पूरी होने पर एक ओर जहां इंसान के स्वभाव पर असर पड़ता है वहीं उसकी सेहत पर भी बुरा असर होता है। अच्छी नींद न सिर्फ हमें तनाव से दूर रखती है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने में भी मदद करती है।

2 min read
Google source verification
Home Remedies For Good Sleep: अगर रात में आपकी भी नींद पूरी नही होती तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Home remedies to get good sleep

नई दिल्ली। Home Remedies For Good Sleep: अच्छी सेहत के लिए नींद पूरा करना आवश्यक होता है। एक सामान्य स्वस्थ्य इन्सान को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। नींद न आना आजकल एक आम समस्‍या बन चुकी है और अच्‍छी नींद लाने के लिए महिलाएं नींद की गोली का सहारा लेती हैं। अनिद्रा का कारण हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है, लेकिन स्ट्रेस, अप्रिय घटनाएं या नींद के चक्र में बदलाव इसके कुछ सामान्य कारण हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर अच्छी नींद हासिल की जा सकती है। अच्छी नींद न सिर्फ हमें तनाव से दूर रखती है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने में भी मदद करती है। ठीक इसी तरह नींद पूरी न होने पर लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। आइए जानते हैं अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय के बारे में।

अच्छी नींद आने के घरेलू उपाय

1. चाय, कॉफी का कम सेवन करें :

अगर आपको रात में नींद आने में परेशानी होती है तो चाय या कॉफी का सेवन कम करें। रात में तो चाय या कॉफी एकदम नहीं पीएं। चाय, कॉफी के जगह पर आप दूध पी सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक दूध में जायफल मिला लिया जाए तो अच्छी नींद आती है। दूध में केसर मिलाकर पीने से भी नींद की समस्या दूर होती है।

2. हाथों और पैरों को अच्छे से साफ करें :

दिनभर बाहर रहने के बाद जब घर पहुंचें तो हाथ, मुंह और पैर को अच्छे से साफ करना चाहिए। ये आपको अच्छी नींद में भी मदद करता है। चाहें तो बिस्तर पर जाने के बाद तलवों पर सरसों का तेल भी लगा सकते हैं। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और थकान दूर होती है। ये आपके दिमाग को शांत और स्थिर करता है साथ ही अच्छी नींद के लिए प्रोत्साहित भी करता है।

3. बादाम का सेवन करें :

केले की तरह बादाम भी मैग्न‍िशयिम का बहुत अचछा स्त्रोत है। ये नींद को बढ़ावा देने के साथ ही मांस-पेशि‍यों में होने वाले खिंचाव और तनाव को कम करता है। जिससे चैन की नींद लेना आसान हो जाता है।

4. नियमित रूप से व्यायाम करें :

व्यायाम करने के फायदों से सभी वाकिफ हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि व्यायाम बेहतर नींद लेने में भी मदद करता है। दिन में 20-30 मिनट व्यायाम करने से अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। हालांकि, सुनिश्चित करें कि बिस्तर पर जाने से 2-3 घंटे पहले जोरदार गतिविधियों से बचना चाहिए क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव हो सकता है।

5. दूध और जायफल का सेवन करें :

अगर आपको रात में दूध पीकर सोने की आदत है तो इसमें एक चुटकी जायफल भी मिला लें। दूध में आवश्यक अमीनो एसिड यानी नियासिन होता है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। और यह दोनों अच्छी नींद के लिए सहायक होते हैं। जायफल में पाया जाने वाला ट्रिमआयस्टिन नामक प्राकृतिक रसायन अच्छी नींद, आपकी थकी मांसपेशियों और नसों को आराम देने और शांत भावना देने में मददगार होता है।


बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल