घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Bee Stings: मधुमक्खी के काटने पर तुरंत राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies for Bee Stings: मधुमक्खी का डंक बेहद ही खतरनाक होता है। मधुमक्खी का डंक कई प्रकार के रिएक्शन पैदा कर सकता है। अगर मधुमक्खी काट ले तो उस जगह पर तेज और असहनीय दर्द होने लगती है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय है जो आपको इस तरह से राहत दिला सकते हैं। चलिए जानें इन घरेलू उपायों के बारे में

2 min read
Home Remedies to get relief from bee stings

Home Remedies for Bee Stings: मधुमक्खी के काटने पर असहनीय दर्द होता है इसके अलावा कुछ लोगों को इससे एलर्जिक रिएक्शन भी होने की सम्भावना रहती है। दरअसल मधुमक्खी के डंक में जहर होता है, जिससे शरीर पर इंफेक्शन हो जाता है। इससे राहत पाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिनके जरिए मधुमक्खी के काटने पर आपको दर्द, सूजन और खुजली की समस्या से तुरंत आराम मिल सकता है। तो आइए जानते हैं उन घरेलू उपचार के बारे में जिन्हें आप मधुमक्खी के काटने पर उपयोग कर सकते हैं।

मधुमक्खी के काटने पर घरेलू उपाय


1. शहद

जहर को फैलने से रोकने के लिए शहद को भी उस जगह पर लगाया जा सकता है। मधुमक्खी काट लेने पर शहद का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसका एंटी- बैक्टीरियल गुण इंफैक्शन को बढने नहीं देता।

2. लोहा

अगर मधुमक्खी काट ले तो प्रभावित जगह पर लोहा रगड़ लें। इससे न सिर्फ दर्द में तुरंत आराम मिल सकता है, बल्कि सूजन भी नहीं आती। आप चाहें तो चाबी, ताला या फिर किसी भी लोहे के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. एलोवेरा

इससे आपकी स्किन सूद होती है और दर्द में राहत मिलती है। अगर आपके पास एक एलो वेरा का पेड़ है तो उसमें से जेल को निकाल लें और आपकी स्किन पर जहां भी मक्खी ने काटा है वहां उसे सीधे अप्लाई कर लें।

4. डंक को निकल दे

मधुमक्खी के डंक को जितनी जल्दी हो सके निकाल दे, इससे जहर का असर कुछ कम हो जाता है। डंक नहीं निकालेंगे, तो शरीर में जहर फैलने का खतरा बढ़ जाता है। डंक निकालने के बाद प्रभावित जगह को एंटीसेप्टिक साबुन से धो लें। उसके बाद पोंछकर एंटीसेप्टिक क्रीम भी लगा लें।

5. गेंदा फूल

मधुमक्खी कीट के डंक के दुष्प्रभाव को मिटाने में गेंदा के फूल रस लगाना फायदेमंद होता है। गेंदा फूल में एन्टीफंगल गुण होता हैं। मधुमक्खी सूजन, दर्द, जलन और कीट जहर के संक्रमण को कम करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
13 Apr 2022 02:16 pm
Published on:
13 Apr 2022 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर