
Home remedies to get relief from cough stored in chest
नई दिल्ली। Home Remedies for Cough: बदलते मौसम में भी कई बार छाती व गले में कफ जम जाता है। छाती और गले में कफ के जमते ही सांस लेने में तकलीफ भी होने लगती है। कई बार तो जब समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो सीने में दर्द भी होने लगता है। अगर लंबे समय तक छाती में कफ जमा रहता है तो इससे संक्रमण या सूजन की शिकायत भी हो सकती है। शुरुआत में अगर इसे ध्यान न दें, तो आगे चलकर यह लोगों के लिए खतरनाक बन सकता है। क्योंकि यह बीमारी आमतौर पर वायरस के कारण होती है और इन पर एंटीबायोटिक दवाएं काम नहीं कर पाती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एंटीबायोटिक सिर्फ बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का इलाज करती हैं। इसके अलावा सीने में जमा कफ के लिए कुछ प्रकार के घरेलू उपचार भी उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं सीने में जमे कफ से निजात दिलाने वाले घरेलू उपाय के बारे में।
सीने में जमे कफ से राहत पाने के घरेलू उपाय
1. तुलसी और अदरक :
कफ जमने से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तुलसी और अदरक को डेली रूटीन में शामिल करें। तुलसी और अदरक को एक साथ मिलाकर खाएं। ये दोनों चीजें कफ को कम करने में मददगार होंगी। इसके अलावा ये दोनों चीजें आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करेंगी।
2. काली मिर्च :
छाती में जने कफ को दूर करने में काली मिर्च का सेवन की काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व गले में खराश और सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं। एक चम्मद कली मिर्च पाउडर में शहद डालकर सेवन करें। आप चाहें तो काली मिर्च से बना काढ़ा भी पी सकते हैं।
3. नींबू और शहद :
एक चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू का रस गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते है और इससे आपको काफी राहत मिलेगा। नींबू कफ को काटने का काम करता है और इसके अलावा शहद से गले को आराम मिलता है।
4. स्टीम लें :
कफ की दिक्कत को दूर करने में स्टीम लेना सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भाप की गर्मी जब गले व नाक के रास्ते से शरीर में प्रवेश करता है तो ये बलगम को तोड़ने में मदद करता है। कोरोना काल में वैसे भी एक्सपर्ट्स दिन भर में दो से तीन बार भाप लेने की सलाह देते हैं।
5. गरारे :
कफ से छुटकारा पाने के लिए गरारे करना बेहद फायदेमंद है। इसके लिए एक ग्लास पानी गर्म करें उसमें एक दो से तीन चुटकी नमक मिलाएं अब इससे गरारे करें। सुबह और शाम दोनों बार गरारे करने से आप कुछ ही दिनों में कफ से छुटकारा पा सकते हैं।
Updated on:
01 Dec 2021 12:02 pm
Published on:
01 Dec 2021 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
