घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: क्या आप पेट की गैस से परेशान है, तो ये घरेलू उपाय तुरंत दिलाएंगे राहत

Home Remedies: आज के समय में खानपान की वजह से ज्यादातर लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान है। पेट में गैस बनाना एक बात है। पेट में गैस होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से आपको राहत दिला सकते है।  

2 min read
Home remedies to get relief from stomach gas

Home Remedies: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोगों में एसिडिटी की समस्या बनी रहती है। आज के समय में गैस की समस्या से हर उम्र के लोगों को सामना करना पड़ता है। पेट में गैस बनने के कई वजह हो सकते है, जैसे- देर से भोजन करना या मसालेदार और तीखी भोजन खा लेना। गैस होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गैस होने पर पेट, सीने, पीठ और सिर में दर्द होने लगते है। साथ ही सीने और पेट में जलन होती है। पेट में ज्यादा गैस बनने की वजह से चक्कर आने की समस्या हो सकती है। लेकिन इस समस्या से राहत दिलाने में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते है। तो आइए जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में

पेट की गैस को दूर करने वाले घरेलू उपाय


1. अजवाइन
पेट की गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन के बीज में थाइमोल मौजूद होता है, जो गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए आधा चम्मच अजवाइन के बीज को पानी के साथ खा सकते है।
यह भी पढ़े: काला लहसुन डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए है रामबाण, जानें इसके फायदे

2. हींग
पेट की गैस की समस्या से राहत पाने के लिए हींग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हींग पेट की गैस को खत्म में कारगर है। इसलिए आधा चम्मच हींग को हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से गैस की समस्या से राहत मिलती है।

3. जीरा
पेट की गैस की समस्या से राहत पाने के लिए जीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जीरा गैस की समस्या को दूर करने मदद करता है और पेट में ज्यादा गैस बनने से रोकता है। इसलिए जीरा को पानी में उबाल लें, फिर इसका पानी ठंडा होने पर पी लें।
यह भी पढ़े: गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में काम आएंगे, ये घरेलू उपाय

4. दालचीनी
पेट की गैस की समस्या से राहत पाने के लिए दालचीनी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए दालचीनी को पानी में उबाल लें, फिर इस पानी को पी लें ऐसा करने से गैस की समस्या से राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
09 Jun 2022 11:20 am
Published on:
09 Jun 2022 11:19 am
Also Read
View All

अगली खबर