घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: क्या आप भी पेट में गैस बनने की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात

Home Remedies: आज के समय में ज्यादातर लोग पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान रहते हैं। गलत खानपान या जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेने की वजह से पेट में गैस होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

2 min read
Home remedies to get relief from stomach gas

Home Remedies: आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान अच्छे से नहीं रख पाते हैं। आज के समय में बड़े बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चों को पेट में गैस की समस्‍या बनी रहती है। जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेट में गैस बनने की से पेट में ऐंठन, पेट फूला हुआ महसूस होना, हल्का हल्का दर्द, पेट में चुभन और कई बार तो उल्टियां तक जैसी समस्या होने लगती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप घर पर ही पेट मे बनने वाली गैस की समस्या को ठीक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में जो पेट में बनने वाली गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं

पेट की गैस से राहत पाने के घरेलू नुस्खे

1. हींग
पेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए हींग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना है। क्योंकि हींग गैस और एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है। गैस से राहत पाने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: अगर आप भी बरसाती घाव और फोड़े-फुंसी से है परेशान, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे निजात

2. अजवाइन
पेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना है। क्योंकि अजवाइन में थाइमोल नामक एक यौगिक होता है, जो गैस्ट्रिक रस को स्रावित करता है और पाचन में मदद करता है। गैस से राहत पाने के लिए आप पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन के बीज का सेवन करें। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

3. नींबू
पेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए नींबू
का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना है। क्योंकि नींबू का रस गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। गैस से राहत पाने के लिए आप एक चम्मच नीबू का रस लें और उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और फिर इसे पी लें। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काम आएंगे ये 4 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

4. जीरा
पेट में गैस बनने की समस्या से राहत पाने के लिए जीरा पानी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना है। क्योंकि जीरा में पाए जाने वाले गुण भोजन को अच्छी तरह से बचाता है। साथ ही ये पेट में गैस बनने से भी रोकने में मदद करता है। गैस से राहत पाने के लिए आप एक चम्मच जीरा लें और इसे दो कप पानी में 10-15 मिनट के लिए उबालें। फिर भोजन करने के बाद इसे ठंडा करके पिएं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
31 Jul 2022 11:17 am
Also Read
View All

अगली खबर