Home Remedies: बारिश के मौसम मन को सुकून मिलता है। लेकिन इस मौसम में कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में हवा में नमी होने के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जिसकी वजह से शरीर पर घाव और फोड़े-फुंसी हो जाते हैं, जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घाव और फोड़े-फुंसी बैक्टीरियल इंफेक्शन के शरीर में प्रवेश करने की वजह से स्किन पर लाल दानों के रूप में उभरते हैं। धीरे-धीरे इनमें मवाद भरने लगता है और फिर दर्द शुरू हो जाता है। अगर सही समय पर इलाज नहीं होता तो ये गंभीर रोग भी हो सकते है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में