
How to get rid of Lizard at Home
नई दिल्ली। How To Get Rid of Lizard: कई घरों में दीवार पर छिपकली नजर आ जाती है। यह छोटा सा जीव हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। हर इंसान चाहता है कि उसका घर साफ सुथरा रहे और कीड़े मकोड़ों और छिपकलियों का वहां नामों निशान न हो। लेकिन फिर भी छिपकलियां घर में घुस आती है। कुछ लोग इनसे डर जाते हैं तो कुछ लोगों को छिपकली देखकर घृणा हो जाती है। कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको शायद मालूम न हो कि छिपकली कई तरह से सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसका मल अगर खाने में चला जाए तो फूड पॉइजनिंग का खतरा होता है, वहीं धोखे से अगर छिपकली खाने में गिर जाए तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि छिपकली को घर से दूर रखा जाए। आइए जाने छिपकली से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में।
छिपकली से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
1. काली मिर्च स्प्रे का प्रयोग करें
काली मिर्च एक ऐसा इनग्रेडिएंट है जो छिपकली को परेशान करता है और उनमें एक एलर्जीक रिएक्शन की वजह बनता है। आप घर पर ही काली मिर्च पाउडर को पानी में मिला लें और हर छिपकली वाले कोनों में इसका छिड़काव करें। आप काली मिर्च पाउडर के बजाय मिर्च के गुच्छे या लाल मिर्च पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं।
2. अंडे का छिलका
छिपकली भगाने का ये सबसे आसान तरीका है। जब भी अंडा फोड़ें उसके छिलके को कूड़ेदान में फेंकने के बजाय उन जगहों पर रख दें जहां छिपकली होने की आशंका सबसे अधिक हो छिपकलियां, अंडे की गंध से दूर भागती हैं।
3. कोनों में प्याज या लहसुन रखें
प्याज और लहसुन दोनों में तेज गंध होती है, जो घर की छिपकलियों को दूर भगाने के लिए जाना जाता है। छिपकली से छुटकारा पाने के लिए लहसुन और प्याज के स्लाइस के कुछ टुकड़े अपने घर के छिपकली के कोने में रखें। इससे वो घर से भागेंगे भी और भविष्य में वापस भी नहीं आएंगे।
4. ठंडा पानी
क्या आपने कभी गौर किया है कि सर्दी के दिनों में छिपकलियां कम नजर आती हैं? ऐसे में जब छिपकली नजर आए तो उस पर ठंडा पानी छिड़क दें इससे वो भाग जाएगी।
Updated on:
21 Dec 2021 10:49 am
Published on:
01 Nov 2021 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
