12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home and natural remedies for Dark Circle: डार्क सर्कल्स दूर करने के घरेलू नुस्खे

आजकल के समय में डार्क सर्कल की परेशानी आम बात हो गई हैं। उम्र के हिसाब से नहीं बल्कि किसी भी उम्र के लोगों को हो रहा है । आज हम आपको डाक सर्कल से निजात पाने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Home and natural remedies for Dark Circle: डार्क सर्कल्स दूर करने के घरेलू नुस्खे

how to remove dark circle home remedies

नई दिल्ली। डार्क सर्कल आसानी से नहीं जाते । नींद की कमी या स्ट्रेस की वजह से होने वाले ये डार्क सर्कल एक बार यदि आपके चेहरे पर हो जाते हैं । तो आसानी से इन्हें खत्म करना पॉसिबल नहीं है। लोग तरह-तरह के क्रीम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं । परंतु इसके कई सारे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डाक सर्कल से निजात पाने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 1 दिन में तो डाक सर्कल से छुटकारा पाना मुश्किल है। परंतु यदि आप इन उपाय को लगातार करते रहेंगे तो दो से तीन हफ्तों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। डार्क सर्कल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार बहुत अधिक तनाव लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। इसके अलावा कम सोने, हार्मोन्स में होने वाले परिर्वतन आदि ।

टमाटर
डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपको अपनी त्वचा पर एक अलग ही निखार देखने को मिलता है। आप टमाटर के हाफ क्लासेस को आंखों के नीचे रखकर 30 से 45 मिनट का पावर नाप ले सकते हैं इससे डार्क सर्कल पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है।

कोकोनट ऑयल मसाज
रात को सोने से पहले व दिन के किसी भी समय आप एक रूई से आंखों के नीचे एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाए और हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ घंटों तक इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद धो ले।


आलू के रस के फायदे
आलू का रस कॉटन बॉल्स की मदद से काले घेरों पर 20 मिनट तक लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो ले।

खीरे को रखें आंखो के निचे
ठंडा व फ्रीज में रखी हुई खीरे के गोल स्लाइस काट कर 10 मिनट के लिए आंखों पर रख ले।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल