12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Blood Sugar Lowering Tea: डायबिटीज रोगी रोजाना पी सकते हैं ये 6 तरह की चाय, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Best Tea For Diabetes: डायबिटीज या ब्लड शुगर का लेवल बढ़ रहा तो 6 तरह की चाय इसे कंट्रोल कर सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

May 04, 2022

drinking_6_types_of_tea_in_diabetes_reduces_sugar.png

Blood Sugar Lowering Tea

डायबिटीज में डाइट पर कंट्रोल करना जरूरी होता है। वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें खाने से ब्लड शुगर का लेवल नीचे आ सकता है। तो चलिए आपको बताएं कि वो चाय कौन सी हैं, जिन्हें पीने के बाद आपका शुगर कम हो सकता है।

Best Harbal Tea For Diabetes- डायबिटीज के लिए बेस्ट हर्बल टी

ब्लैक टी-अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ता रहता है या आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रोज ब्लैक टी पीनी चाहिए। एंटी ऑक्सीडेंट से भरी होने के कारण ये चाय इंसुलिन सेक्रिशन को भी बढ़ाती है। इससे ब्लड शुगर कम होता है।
कैमोमाइल टी: कैमोमाइल फूलों से बनी चाय कई तरह के औषधिय गुणों से भरी होती हैं। ये इंसुलिन को रेग्युलेट करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल और वेट घटाने में भी कारगर है।

दालचीनी टी: डायबिटीज को अगर आप कंट्रोल रखना चाहते हैं. तो नियमित रूप से दालनीची की चाय पीएं। दालचीनी इंसुलिन की तरह ही कोशिकाओं में ग्लूकोज परिवहन को बढ़ाकर डायबिटीज से लड़ने में मदद करती है। दालचीनी इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कम करने में भी मदद कर सकता है।

ग्रीन टी- जिंजर-लेमन ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरे होने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में प्रभावी होता है। रोज दो कप ये चाय पीने से शुगर का स्तर कम होता है।
हिबिसकस टी: डायबिटीज मरीज गुलहड़ की पत्तियों और फूलों से तैयार चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

टरमरिक टी: हल्दी की चाय पीने स डायबिटीज कंट्रोल हो सकता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में ब्लड शुगर को कम करने का गुम होता है।

तो इनमें से कोई भी चाय अपने रोज की रूटीन का हिस्सा बना लें। बस किसी में भी चीनी का प्रयोग न करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल