
Singer KK Death excessive sweating may lead to heart attack
पसीना अधिक आने से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है और सिंगर केके के साथ भी शायद कुछ ऐसा ही हुआ था। वह कोलकाता में जिस ऑडिटोरियम में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे वहां एसी भीड़ के हिसाब से आद्रता को कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। केके बार-बार गर्मी की शिकायत कर रहे थे। बता दें कि तापमान और आर्द्रता को नियंत्रित करने के लिए बंद सभागारों में एयर कंडीशनर का उपयोग किया जाता है। उच्च आर्द्रता ज्यादातर हीटस्ट्रोक और निर्जलीकरण से जुड़ी होती है। उच्च आर्द्रता भी दिल के दौरे का एक कारक होती है। सिंगर का वीडियो जो सामने आया है उसमें भी वह पसीने में डूबे नजर आ रहे थे।
पसीने से है स्ट्रोक और अटैक का सीधा संबंध
वर्कआउट के बाद या गर्मियों के दिनों में पसीना बहुत आता है तो इसे सामान्य समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। यदि अचानक बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा पसीना आने लगे तो ये दिल के दौरे का संकेत हो सकता है। कई बार सीने में दर्द होने के साथ पसीना आना और मांसपेशियों में अकड़न महसूस होना भी हार्ट अटैक का संकेत होता है।
नसों में वसा की ब्लॉकेज के कारण आ सकता है पसीना और फिर अटैक
सामान्य रूप से अधिक पसीना आना, खासकर जब कोई व्यक्ति व्यायाम नहीं कर रहा है तो यह दिल से जुड़ी बीमारी का ही संकेत है. हृदय को रक्त पंहुचाने वाली रक्त वाहिकाओं को कोरोनरी धमनियां कहते हैं। जब इन धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है तो यह ब्लॉक हो जाती हैं। इसकी वजह से हृदय में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और हृदय को ब्लड पंप करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। दिल पर पड़ने वाले इस दबाव और शरीर के तापमान को कम रखने की कोशिश में अधिक पसीना निकलने लगता है, जो हार्ट अटैक के लक्षणों में से एक है।
इन लक्षणों पर भी रखें नजर
हाथ, कंधे, जबड़े, दांत या सिर में दर्द की शिकायत हो रही या बहुत ज्यादा मुंह सूख रहा तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ये लक्षण अटैक आने के पूर्व के होते हैं।
प्रदूषण भी आ सकता है दिल का दौरा
प्रदूषण भी दिल के अटैक का कारण हो सकता है। वायु प्रदूषण में कई ऐसी जहरीली हवाएं और कण होते हैं जो व्यक्ति के फेफड़ों में जाकर अटैक करते हैं। इससे श्वास संबंधित समस्याएं होती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
Updated on:
01 Jun 2022 04:07 pm
Published on:
01 Jun 2022 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
