27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Benefits of walking barefoot: नंगे पैर घास पर चलने से मिलेंगे गजब के फायदे, एक साथ 5 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Benefits of walking barefoot: बहुत सारे लोग सुबह-शाम वॉक करते हैं। बदलती जीवनशैली में वॉक करना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि इससे हमारी सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। वैसे तो किसी भी वॉक करने के फायदे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह की वॉक को अधिक फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही अगर आप नंगे पैर घास पर चलते हैं तो इसके और भी फायदे मिलते हैं। इससे कई परेशानियों में लाभ मिलता है। अगर आप सुबह हरी घास पर सिर्फ 20 मिनट भी चलते हैं तो आप इन 5 बड़ी परेशानियों से मुक्ती पा सकते हैं।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jul 30, 2023

walking_barefoot_on_the_grass.jpg

walking barefoot on the grass

Benefits of walking barefoot: बहुत सारे लोग सुबह-शाम वॉक करते हैं। बदलती जीवनशैली में वॉक करना बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि इससे हमारी सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। वैसे तो किसी भी वॉक करने के फायदे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह की वॉक को अधिक फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही अगर आप नंगे पैर घास पर चलते हैं तो इसके और भी फायदे मिलते हैं। इससे कई परेशानियों में लाभ मिलता है। अगर आप सुबह हरी घास पर सिर्फ 20 मिनट भी चलते हैं तो आप इन 5 बड़ी परेशानियों से मुक्ती पा सकते हैं।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
सुबह-सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है। क्योंकि नंगे पैर घास पर चलने से इसका सीधा फायदा आपकी आंखों को होता है। जब हरी घास पर नंगे पैर चलते हैं तो आपके पैरों के तलवों के कुछ एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर दबाव पड़ता है। ये प्वाइंट शरीर के कई अंगों को सीधा प्रभावित करते हैं, जिसमें से एक अंग हमारी आंखें भी हैं। सही प्वाइंट पर दबाव पड़ता है तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़नी शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Body Building Tips: दाल में मिलाकर खाएं ये तीन चीज, भरपूर मात्रा में मिलेगा प्रोटीन

एलर्जी से मिलती है राहत
घास पर पड़ने वाली ओस आपके शरीर के लिए कई वजहों से फायदेमंद हो सकती है। सुबह के समय ओस से भरी घास पर चलना एक तरह की थेरेपी है। इसको अंग्रेजी में ग्रीन थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। नंगे पैर हरी घास पर चलने से पांवों के नीचे मौजूद कोशिकाओं से जुड़ी नर्व्स एक्टिव होती। साथ ही दिमाग तक संकेत पहुंचाने का काम होता है। इससे एलर्जी में आराम मिलता है।

पैरों को आराम
नंगे पैर हरी घास पर 20 मिनट चलते से हमे बिनी किसी मेहनत के मसाज मिल जाता है। इसलिए नंगे पैर घास पर चलने से आपके पैरों की मांसपेशियों को आराम पहुंचता है। अगर आपके पैर में हल्का-फुल्का दर्द है तो इससे आपको काफी आराम मिलेगा। बहुत जल्द इससे निजात भी पा लेंगे।

यह भी पढ़ें: Yoga for weight loss: तेजी से वजन घटाने के लिए करें ये 4 आसन, मिलेंगे गजब के फायदे

तनाव होता है दूर
सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने से मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ऐसा नियमित करने से तनाव और टेंशन भी दूर करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: बिना दवा के कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर सहित 5 बीमारियां होंगी कंट्रोल, बस करें छोटा से ये काम


डायबिटीज़-सूजन में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों को अगर चोट लग जाए तो वो घाव भरने में समय लगता है, लेकिन अगर वो नियमित रूप से हरी घास में टहलते हैं तो या बैठते हैं तो इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। घास पर नंगे पैर चलने से पैरों के ज़रिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है। साथ ही शरीर बीमारियों से दूर रहता है। सूजन की समस्या सुबह धूप में घास पर नंगे पैर टहलने से शरीर को विटामिन डी मिलता है, क्योंकि धूप में एंटी-इन्फ़्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। जो सूजन को ठीक करते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


बड़ी खबरें

View All

घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल