5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद सस्ते में घर लायें 50 इंच वाले किफायती Smart TV, 4K पिक्चर क्वालिटी से बढ़ेगा क्रिकेट और फिल्मों का मज़ा

अगर आपका बजट 30 हजार रुपये के आस-पास है तो हम पको यहां 50 इंच के साइज़ वाले कुछ बेस्ट 4K स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

3 min read
Google source verification
best_50_inch_tv.jpg

बड़े साइज वाले Smart TV का चलन अब देश में तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि अब कम बजट में आपको कई अच्छे मॉडल मिल जायेंगे। फिल्मों, वेब सीरीज और क्रिकेट के साथ गेमिंग का असली मज़ा बिग साइज़ स्क्रीन वाले टीवी पर ही आता है। आजकल तो ऐसे टीवी आने लगे हैं जो आपको घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा अनुभव रखने का वादा करते हैं। तो अगर आपका बजट 30 हजार रुपये के आस-पास है तो हम पको यहां 50 इंच के साइज़ वाले कुछ बेस्ट 4K स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

Acer 50-inch Smart TV

सबसे पहले आपको Acer ब्रांड के 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी की बात करते हैं, जो आपके बैडरूम या हॉल के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले मिलता है जिसका रिज़ॉल्यूशन (3840x2160), रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और 178 डिग्री वाइड व्यइंग एंगल भी मिल जाता है। साउंड की बात करें तो इसमें 30 वॉट आउटपुट, डॉल्बी ऑडियो के साथ हाई फिडेलिटी स्पीकर और 5 साउंड मोड जिसमें मूवी, म्यूजिक, स्टैंडर्ड, न्यूज़ और स्पोर्ट्स शामिल है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इस टीवी में आपको ड्युअल बैंड Wi-Fi, 2 वे Bluetooth, HDMI पोर्ट 2.1 x 3 (HDMI 1 eARC) जिसको पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे स्पीकर या गेमिंग कंसोल कनेक्ट किया जा सकता है।


इसके अलावा 2 USB पोर्ट अलग से मिलते हैं जिसमें आप हार्ड ड्राइव या अन्य USB डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकता हैं। स्मार्ट टीवी फीचर्स की मामले में यह Android TV 11 पर काम करता है और साथ ही आपको Google Assistant, बिल्ट-इन Chromecast, वॉयस कंट्रोलर स्मार्ट रिमोट और क्विक एक्सेस के लिए हॉटकी की सुविधा भी मिलती है जिससे आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज़नी+हॉटस्टारचला सकते हैं। 50 इंच वाले इस LED की ऑनलाइन कीमत 28,999 रुपये है,जिसके साथ आपको 2 साल की वारंटी भी मिल जाती है।

Sansui 50-inch Smart TV

कीमत: 28,990 रुपये

Sansui काफी पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है और इस ब्रांड का 50 इंच का स्मार्ट टीवी भी आपकी पसंद बन सकता है। यह प्रोडक्ट 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले,(3840x2160) रिज़ॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और वाइड व्यूइंग एंगल के साथ मिल जाता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में आपको कई डिवाइस को जोड़ने के लिए 3 HDMI पोर्ट, हार्ड ड्राइव और अन्य यूएसबी डिवाइस को जोड़ने के लिए 2 यूएसबी पोर्ट और आपके हेडफ़ोन को कनेक्ट करने के लिए 3.5 मिमी जैक, ब्लूटूथ, वाई-फाई और एंटीना की सुविधा भी मिल जाती है।

इस टीवी में 20 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ-साथ डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस का फीचर भी मिल जाता है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड 10 पर काम करता है और आप इसमें अनगिनत ओटीटी ऐप्स आसानी से चला सकते हैं जिसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज़नी + हॉटस्टार और यूट्यूब आदि शामिल हैं। इसके अलावा यह स्मार्ट टीवी आपको A+ ग्रेड पैनल,वाइड कलर गामट, HDR 10, क्रिस्टल क्लियर डिस्प्ले, हाई ब्राइटनेस और बेज़ेल-लेस डिज़ाइन के साथ मिल जाएगा। मिस्टिक ब्लैक कलर में यह मॉडल आपको ऑनलाइन 28,990 रुपये की कीमत और 1 साल की वारंटी के साथ मिल जाएगा।

Hisense 50-inch Smart TV

आखिरी में बात करते हैं Hisense ब्रांड के 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी की,जो आपके घर और ऑफिस के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा एचडी (3840x2160) रिज़ॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से लैस मिलता है। इसके अलावा सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल आदि को कनेक्ट करने के लिए 3 एचडीएमआई पोर्ट, हार्ड ड्राइव और अन्य यूएसबी डिवाइस कनेक्ट करने के लिए 2 यूएसबी पोर्ट की सुविधा के साथ ही ब्लूटूथ, बिल्ट-इन Chromecast, 5G Wi-Fi और स्टाइलिश वॉयस रिमोट भी मिल जाएगा। पावरफुल साउंड के लिए 30 वॉट आउटपुट, Dolby Atmos और मल्टी चैनल सराउंड का फीचर भी आपको इसमें मिलेगा।

यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड टीवी 9.0 पाई पर काम करता है और आप इसमें ाकि ओटीटी ऐप्स जैसे कि नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार आदिआसानी से प्ले कर सकते हैं। इस टीवी की ऑनलाइन कीमत 31,548 रुपये है और साथ ही आपको 1 साल की वारंटी भी मिल जाती है।