Dyanora का स्मार्ट टीवी ई-शेयर और मीरा कास्ट जैसी सुविधाओं के साथ आता है। इसमें 24 इंच का डिस्प्ले है। इस टीवी में A+ ग्रेड पैनल और सिनेमा जूम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इसके अलावा टीवी में 20 वाट के बॉक्स स्पीकर का सपोर्ट मिलेगा, जो यूजर्स को थिएटर जैसा अनुभव देता है। वहीं, इस टीवी पर यूजर्स अपने परिवार के साथ नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम की लेटेस्ट वेब सीरीज और नए शोज देख सकते हैं।