7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्टीमेट इयर्स बूम 3 ब्लूटूथ स्पीकर बदल डालेंगे म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस

इन स्पीकर्स को आप पानी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये पूरी तरह से वाटरप्रूफ है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jan 19, 2019

bluetooth speakers

अल्टीमेट इयर्स बूम 3 ब्लूटूथ स्पीकर बदल डालेंगे म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस

नई दिल्ली: स्विटजरलैंड की कंपनी लॉजिटेक इंटरनेशनल ने बीते बुधवार को भारत में अपने अल्टीमेट इयर्स बूम 3 ब्लूटूथ स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं, यह स्पीकर्स मार्केट में मौजूद किसी अन्य पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर्स को कड़ी टक्कर देने के लिए काफी हैं। इन स्पीकर्स को आप पानी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये पूरी तरह से वाटरप्रूफ है।

ये स्पीकर्स देखने में बेहद ही फंकी लुक के साथ बनाए गए हैं जिन्हें युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 17 जनवरी से ये स्पीकर अमेजन पर उपलब्ध हैं ऐसे में आप 15,995 रुपए चुकाकर इन्हें खरीद सकते है।

जानिए क्या हैं फीचर्स

ये स्पीकर 360 डिग्री साउंड और टू टोन फैब्रिक से लैस है इसके अलावा ये स्पीकर वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ भी है ऐसे में आप जब इन्हें कहीं आउटडोर लोकेशन पर ले जाते हैं तो इनके ख़राब होने का डर नहीं रहता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर की रेंज 150 फुट तक का है।