हालांकि इस बाजार में सिर्फ एसी व फ्रिज ही नहीं बल्कि अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिलता है। जैस- लैपटॉप, कम्प्यूटर, स्मार्टफोन, पायरेटेड सॉफ्टवेयर, न्यू सॉफ्टवेयर, सीडी, डीवीडी इत्यादि। बता दें कि गफ्फार मार्केट की तरह ही वजीरपुर मार्केट और पालिका बाजार भी हैं, जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान बेहद सस्ता मिल जाता है। तो अब देर किस बात की है आज ही इस बाजार में जाइए और अपने घर के लिए नई एसी और फ्रिज लेकर आइए ताकि इस चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकें।