26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल के इंजीनियर ने बनाया स्मार्ट बाथरूम मिरर, यूजर को देगा डेली अपडेट

गूगल के इंजीनियर द्वारा बनाया गया यह बाथरूम मिरर एंड्रॉयड ओएस पर काम करता है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anil Kumar

Feb 06, 2016

Smart mirror

Smart mirror

नई दिल्ली। गूगल के एक इंजीनियर ने कुछ अनोखा करते हुए बाथरूम के लिए नया स्मार्ट मिरर बनाया है। इस बाथरूम मिरर की एक खास बात ये है कि यह एंड्रॉइड पर काम करता है। यूजर को यह स्मार्ट मिरर न्यूज, डेली अपडेट और वेदर कंडीशन बताता है।
क्या होता है स्मार्ट मिरर
इस स्मार्ट मिरर को गूगल में काम करने वाले मैक्स ब्रून ने बनाया है। स्मार्ट मिरर 2-वे मिरर एंड्रॉइड पावर्ड ग्लास है। ये क्रोमकास्ट, फायर टीवी स्टिक और नेक्सस प्लेयर के साथ काम करने में केपेबल है। इस मिरर को फिलहाल अमेजन के फायर टीवी स्टिक के साथ ऑपरेट किया जा रहा है।


ये काम करत है स्मार्ट मिरर
यह स्मार्ट मिरर यूजर की लाइफ को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाने वाला है। जैसे यूजर सुबह-सुबह बाथरूम में जाएगा तो यह मिरर उसें डेली न्यूज और वेदर अपडेट देगा। इसके अलावा ये ट्रैफिक कंडीशन भी बताएगा। इसके अलावा इसमें रिमाइंडर भी सेट किया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस मिरर को वॉयस कमांड से भी ऑपरेट किया जा सकता है। ब्रून का कहना है कि ये बेसिक इंटरफेस पर काम करता है। अगर वेदर क्लाउडी है तो इसके यूजर इंटरफेस का रंग हल्का सा बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें

image