29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Google भारत में लेकर आ रही Home और Home Mini स्मार्ट स्पीकर

Google Home और Home Mini स्मार्ट स्पीकर्स को असिस्टेंट के साथ लाया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 30 Mar 2018, 12:36 PM IST

Google Home and Home Mini

टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल अपने होम और गूगल होम मिनी स्मार्ट स्पीकर्स को जल्द ही भारत में लॉन्च कने जा रही है। Google Home और Home Mini स्मार्ट स्पीकर्स को अपने असिस्टेंट के साथ लाया गया है जो इनकी सबसे खास बात है। गूगल ने अपने स्मार्ट स्पीकर को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले अमेजन भारत में ईको, ईको डॉट और ईको प्लस स्मार्ट स्पीकर उतार चुकी है जिनकी गूगल के इन स्पीकर्स से सीधी टक्कर होगी।


Google Home में क्या खास है
Google ने अपने स्मार्ट स्पीकर Google Home को 2016 में लॉन्च किया था। इसके अलावा Amazon के Echo सीरीज स्पीकर्स एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं। जबकि गूगल होम में गूगल असिस्टेंट दी जा रही है जो अत्याधुनिक है। Google Home स्पीकर्स को अन्य डिवाइसेज से इंटरेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए सेटअप के दौरान यूजर्स को अपनी आवाज की पहचान देनी होगी। इसके बाद ये स्पीकर यूजर की आवाज का आदी हो जाएंगे जो बाद में सभी निर्देशों को आसानी से समझ जाया रेंगे। यह डिवाइस गाने प्ले करने के अलावा आपके घर के भी कई काम कर सकती है। इसके अलावा ये डिवाइसेज यूजर के किसी सवाल का भी जवाब देंगे। Google Home के बेस को बदलने का आॅप्शन भी दिया जा रहा है।


Google Home Mini में क्या खास है
Google Home Mini की बात की जाए तो यह अमेजन ईको डॉट जैसा है जिसको रूम में यूज करने के लिए बनाया गया है। यह एक घर के अलग-अलग लोगों के लिए गूगल होम की सुविधाएं मुहैया करा सकेगा। इस कॉम्पेक्ट और सस्ते स्पीकर को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

भारत मार्केट में गूगल होम और होम मिनी की कीमत का खुलासा भी जल्द ही किया जाएगा। अमरीकी मार्केट में Google Home की कीमत 129 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) रखी गई है। वहीं, Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर को 49 डॉलर (करीब 3,200 रुपये) में उतारा गया है। माना जा रहा है कि वाई-फाई पर चलने वाले ये स्पीकर ऑफलाइन स्टोर के अलावा ऑनलाइन सेल के तहत भी मिलेंगे।