7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे जानें आपका फ्रिज ठीक काम कर रहा है या नहीं

अगर आपके फ्रिज से लगातार पानी लीक हो रहा है और इसके रबर कोटिंग पर पानी जम रहा हो तो, अब फ्रीज बदलने का समय आ गया है।
2 min read
Google source verification
improve

ऐसे जानें आपका फ्रिज ठीक काम कर रहा है या नहीं

नई दिल्ली: अगर आपके घर का रेफ्रिजरेटर काफी पुराना हो गया है और पहली की तरह यह ठीक से काम नहीं कर रहा है। वहीं, पहले से ज्यादा बिजली की खपत भी कर रहा है, तो यह ख़बर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको फ्रिज से जुड़ी 5 ऐसेे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप यह निर्णय ले सकते हैं कि फ्रिज बदला जाए या नहीं।

1. अगर आपके फ्रिज के अंदर लगातार आवश्यकता से ज्यादा बर्फ जम रहा है तो समझ जाएं की अब आपको फ्रिज बदलने की जरूरत हैं। क्योंकि, आपका रेफ्रिजरेटर पहले से ज्यादा कुलिंग कर रहा है, जिसकी वजह से ज्यादा बर्फ जम रहा है।

2. इसके अलावा अगर आपके फ्रिज से लगातार पानी लीक हो रहा है और इसके रबर कोटिंग पर पानी जम रहा हो तो, अब फ्रीज बदलने का समय आ गया है।

3. अगर आपका फ्रिज पहले से ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझ जाएं की अब इस फ्रिज का समय खत्म होने जा रहा है। हालांकि, फ्रिज के पिछे का हिस्सा गर्म रहता है, जो की एक सामान्य बात है। लेकिन इसके अलावा फ्रिज का कोई अन्य हिस्सा गर्म हो रहा है तो इसकी जगह नया फ्रीज ही खरीदना सही विकल्प होगा।

4. आप जब भी फ्रिज का डोर खोलते होंगेे तो आपको इसमें लगा मोटर चलता हुआ सुनाई देता होगा। इसका कारण यह है कि मोटर फ्रिज के अंदर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए चलने लगता है। लेकिन आपके फ्रिज का डोर बंद है तब भी इसमें लगा मोटर चल रहा है तो समझ जाएं की यह फ्रिज को ठंडा करने की लगातार कोशिश कर रहा है। ऐसे में अब आप इस फ्रिज को जल्द ही बदल दें।

5. आपका फ्रिज अगर पहले से ज्यादा बिजली की खपत कर रहा है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है, तो अब आपको नया फ्रिज खरीदने की जरूरत है।