27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम कीमत में Flipkart ने लॉन्च किये नए Split AC, केवल 1249 रुपये देकर ला सकते हैं घर

MarQ ने अपना नए 4-इन -1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर की एक नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की। आपको बता दें कि MarQ फ्लिप्कार्ट का ही इन-हाउस ब्रांड है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 4 Feb 2023, 5:09 PM IST

ac.jpeg

सर्दियां धीरे-धीरे अब खत्म होने को है ऐसे में समर सीजन की शुरुआत आगे कुछ दिनों में होने लग जाएगी। ऐसा अनुमान है कि इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही पड़ने वाली है। इस चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए MarQ ने अपना नए 4-इन -1 कन्वर्टिबल एयर कंडीशनर की एक नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की। आपको बता दें कि MarQ फ्लिप्कार्ट का ही इन-हाउस ब्रांड है।

MarQ ब्रांड के AC निराश होने का मौका नहीं (यूजर रिव्यू) देते। कंपनी ने कम किमत में नए AC पेश किये हैं। ये नए कन्वर्टिबल AC कई अच्छे फीचर्स से के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक ये कम बिजली की खपत करते हैं और बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं।

फीचर्स

नए AC में एक टर्बो कूल मोड मिलता है जिसकी मदद से यह तेजी से कमरे को ठंडा रखने में मदद करता है जबकि इसमें दिया गया ECO मोड कम बिजली खपत में कमरे को ठंडा करता है। MarQ एयर कंडीशनर बिजली के उतार-चढ़ाव और "ब्लू फिन कोटिंग" से बचाने के लिए बिल्ट-इन स्टेबलाइजर्स से लैस हैं, जो औद्योगिक धुएं, नमक, रेत और प्रदूषकों से बचाता है।

कीमत और वेरिएंट

कंपनी ने 6 मॉडल्स को पेश किया है। कीमत की बात करें तो 1 टन 3 स्टार रेटिंग वाले मॉडल की कीमत 26,499 रुपये है जबकि 1.5 टन 5 स्टार रेटिंग वाले मॉडल की कीमत 32,999 रुपये। इसके अलावा 0.8 टन 3 स्टार रेटिंग वाले मॉडल की कीमत 25,499 रुपये है। इतना ही नहीं 1.5 टन 3 स्टार रेटिंग की कीमत 29,999 रुपये, 1.5 टन 4 स्टार रेटिंग की कीमत 30,999 रुपये और 2 टन 3 स्टार रेटिंग की कीमत 37,999 रुपये है। कीमत के हिसाब से बाजार में मिलने वाले दूसरे ब्रांड्स की तुलना में काफी सस्ते हैं।

EMI ऑप्शन

इन AC को EMI पर भी आप खरीद सकते हैं, अगर आप 0.8 टन 3 स्टार रेटिंग वाले मॉडल को खरीदते हैं जिसकी कीमत 25,499 रुपये है नो कॉस्ट EMI पर यह 3/6/9 महीने की अवधि पर आपको मिल जाएगा और इसकी EMI 2834रुपये से शुरू होती है जबकि स्टैण्डर्ड EMI 1,249 रुपये से शुरू होती है।