कंपनी ने कहा, "आज की तारीख तक हम 17 देशों से स्थानीय भाषा, ऑरिजिनल स्क्रिप्ट स्टोरीज के 100 सीजन रिलीज कर चुके हैं और 2020 तक लगभग 130 सीजनों की योजना है। हमारी योजना अपना निवेश स्थानीय भाषाओं वाली वास्तविक फिल्मों और बिना स्क्रिप्ट की सीरीज तक बढ़ाने की भी है।" नेटफ्लिक्स ने इस साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 68 लाख सब्सक्राइबर जोड़े हैं।