Published: Feb 07, 2023 03:38:27 pm
Bani Kalra
OnePlus Cloud 11 Event में आज शाम 7.30 बजे से एक साथ कई नए डिवाइसेस लॉन्च किये जाने वाले हैं। इस इवेंट में नया OnePlus TV 65 Q2 Pro स्मार्टटीवी भी लॉन्च किया जाएगा, इस नए मॉडल की जानकारी कंपनी की तरफ से पहले ही दी जा चुकी है
OnePlus Cloud 11 Event में आज शाम 7.30 बजे से एक साथ कई नए डिवाइसेस लॉन्च किये जाने वाले हैं। इस इवेंट में नया OnePlus TV 65 Q2 Pro स्मार्टटीवी भी लॉन्च किया जाएगा, इस नए मॉडल की जानकारी कंपनी की तरफ से पहले ही दी जा चुकी है, लेकीन कीमत को लेकर कोई खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। नए टीवी में डिजाइन, स्क्रीन, साउंड और ऑडियो का जबरदस्त तालमेल देखने को मिल सकता है। नए मॉडल 65 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, दरअसल यह साइज़ भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और आपके घर में यह सिनेमा हॉल जैसा अनुभव देने में मदद करता है। इस नये टीवी का सीधा मुकाबला LG, Sony, Samsung और Panasonic जैसे ब्रांड्स के टीवी से होगा।