24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OnePlus TV अगले महीने हो सकता है लॉन्च, ये होंगे फीचर्स

कंपनी ने पिछले साल ही OnePlus TV के बारे में घोषणा की थी OnePlus TV प्रीमियम फ्लैगशिप टीवी होगा- Pete Lau

2 min read
Google source verification
oneplus

नई दिल्ली: चाइना की मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस ( OnePlus ) अब एक नए सेग्मेंट में एंट्री करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। कंपनी ने पिछले साल ही oneplus tv के बारे में घोषणा की थी। लेकिन अब एक रिपोर्ट की माने तो इस स्मार्ट टीवी को 26 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस के स्मार्ट टीवी को LCD और OLED डिस्प्ले ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस टीवी को 43 इंच और 75 इंच की स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus रिमोट कंट्रोल ब्लूटूथ SIG मॉडल नंबर RC-001A तक पहुंच गई थी, जो oneplus tv के लॉन्च पर संकेत देती थी। पिछले साल सितंबर में OnePlus के फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने जानकारी दी थी कि कंपनी स्मार्ट टीवी पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने घोषणा की थी कि OnePlus TV प्रीमियम फ्लैगशिप टीवी होगा।

टीवी मार्केट में कंपनी की योजनाओं को लेकर Pete Lau ने कहा था कि आज केंद्र स्मार्टफोन है लेकिन कंपनी जल्द ही अपने नए सेग्मेंट में टीवी को भी जोड़ेगी। उन्होंने आगे जानकारी दी थी कि यह टीवी बिना किसी रुकावट के फोन से कम्यूनिकेट कर सकेगा। साथ ही कंपनी ने एक अभियान की भी शुरुआत की थी जिसमें वह वनप्लस के फैंस से अपने पहले टीवी प्रोडक्ट का आधिकारिक नाम सुझाने के लिए कह रही थी।

हाल ही में स्मार्टफोन मेकर कंपनी हॉनर ( Honor ) ने भी अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इनमें Honor Vision और Honor Vision Pro शामिल हैं, जो Harmony OS से लैस हैं। कंपनी ने अपने इस नए प्रोडक्ट का नाम Smart Screen डिवाइस रखा है। इन दोनों ही टीवी में 55 इंच की 4K UHD स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा क्वॉड-कोर Honghu 818 चिप का इस्तेमाल किया गया है।