
एयर कूलर की डिमांड इस समय काफी बढ़ रही है, इस समय मार्केट में कम बजट से लेकर हाई प्राइस पर मॉडल उपलब्ध हैं। अगर आपके घर में स्पेस की कमी है और आप इस गर्मी एक ऐसा कूलर खरीदने का मन बना रहे हैं जोकि कम जगह घेरे तो इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जोकि काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। हम जिन मॉडल बात कर रहे हैं उनकी कीमत 10 हजार से कम हैं।
Symphony Diet 35T एयर कूलर
यह एक स्लिम कूलर है जोकि 35 लीटर क्षमता के साथ आता है। यह एक 175 Sq Ft. तक के आकार वाले कमरे के लिए सही रहेगा। कंपनी का दावा है कि यह आपके क्कमरे में क्रॉस-वेंटिलेशन करने देता है। यह ऑटोमैटिक लौवर्स के साथ है। इसमें उच्च दक्षता वाले हनीकॉम्ब पैड लगे हैं जोकि काफी बढ़िया कूलिंग देने में मदद करते हैं। यह 30 फीट तक हवा फैंकता है। यह 170 वाट पावर के साथ आता है। यह सफ़ेद कलर में आपको मिलेगा कंपनी इस पर एक साल की वारंटी दे रही है और इसकी अमेज़न पर कीमत 7,899 रुपये है और आप इसे 372 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। इसका डिजाइन स्लिम है और आप इसे अपने घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।
Crompton Optimus Neo टॉवर कूलर
अमेजन इंडिया पर Crompton Optimus Neo टॉवर उपलब्ध है। इसका वजन हल्का है और पोर्टेबल है। यह 130W के साथ आता है। यह हाई ग्लॉसी रस्ट फ़्री बॉडी के साथ आता है। यह 35 लीटर क्षमता के साथ आता है। यह 80 sq ft क्षेत्र के लिए है। यह 1350 मीटर वर्ग प्रति घंटे की एयर डिलीवरी करता है। यह 4-तरफा एयर डिफ्लेक्शन फीचर से लैस है। इतना ही नहीं मच्छरदानी और डस्ट फ़िल्टर नेट के साथ आता है। बेहतर कूलिंग के लिए हनीकॉम्ब पैड है। अमेजन पर इसकी कीमत 7,499 रुपये है। यह एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आता है। इसे आप 353 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं।
Published on:
05 Apr 2022 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
