
Redmi AX5 Wi-Fi 6 Router launch, Price, Features
नई दिल्ली। Xiaomi ने Redmi AX5 WiFi 6 Router लॉन्च कर दिया है। ये Redmi का पहला राउटर ( Xiaomi Redmi AX5 Router ) है जो Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी के साथ आता है। फिलहाल इसे China में पेश किया गया है और इसकी सेल 10 जून यानी कल से शुरू हो रही है। Redmi Router को White कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। अगर फीचर्स ( Redmi AX5 Router Features) की बात करें तो इसमें चार amplifier सिग्नल है जो शानदार नेटवर्क कनेक्टिविटी देता है।
Redmi AX5 Wi-Fi 6 Router price
कंपनी ने Redmi AX5 Wi-Fi 6 Router को CNY 249 ( करीब 2,700 रुपये ) में पेश किया गया है। अगर ऑफर्स की बात करें तो कल होने वाले प्री-सेल में जो इसे खरीदेगा उसे इसका भुगतान सिर्फ CNY 229 ( करीब 2,400 रुपये ) करना होगा। भारत में इस राउटर को कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
Redmi AX5 Wi-Fi 6 Router specifications
Redmi AX5 Wi-Fi 6 राउटर 1775Mbps की स्पीड देता है और Wi-Fi 5 से 52 फीसदी तेज काम करता है। Redmi AX5 में Qualcomm's penta-core enterprise-class चिपसेट का इस्तेमाल है। इतना ही नहीं, इस राउटर से 128 डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं, जिसमें Smart TV, Speakers और Security Cameras समेत कई डिवाइस शामिल हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में Xiaomi ने Mi Router AX1800 को चीन में उतारा था जो dual-band Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी के साथ है। Mi Router AX1800 को चीन में CNY 329 (करीब 3,500 रुपये ) में उतारा गया है। इस राउट में quad-core Qualcomm IPQ6000 SoC है जो 1.2GHz Cortex-A53 CPU के साथ आता है। इसमें 256MB रैम और 128MB ROM मौजूद है।
बता दें कि Xiaomi ने भारत में Mi Router 4C को लॉन्च किया था। ये वायरलेस राउटर 2.4GHz वाईफाई बैंड को सपोर्ट करता है और 300Mbps तक की स्पीड देता है। इसे 64 डिवाइसेज के साथ कनेक्ट कर सकते हैं जो आम राउटर्स के मुकाबले 8 गुना ज्यादा है। Mi Router 4C में 64MB की ऑनबोर्ड रैम है और 16MB की नोर फ्लैश ROM है। Mi Router 4C को Mi वाईफाई ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है और इसमें बैंडविथ ऑप्टिमाइजेशन टूल्स और पेरेंटल कंट्रोल्स दिये गये हैं। इसकी कीमत भारत में 999 रुपये है और इसे सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Published on:
09 Jun 2020 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
