सैमसंग ने स्मार्ट UHD TV के 43 इंच की कीमत 41,990 रुपये, 50 इंच मॉडल की कीमत 51,990 रुपये और 55 इंच की कीमत 61,990 रुपये रखी गयी है। इसमें लाइव कास्ट, ट्यून स्टेशन, स्क्रीन मिररिंग, लैग फ्री गेमिंग, रियल 4K रिज्योलुशन और 60 टाइटल्स जैसे बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। इसमें जो सबसे खास फीचर है वो लाइव कास्ट है, जिसके जरिए किसी भी जगह से अपने स्मार्टफोन को घर के टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं और टीवी पर लाइव ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्ट टीवी में रियल 4K है जो साधारण फुल एचडी टीवी से 4 गुना ज्यादा पिक्सल देगा।