21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup TV Dhamaka Sale: 55इंच, 49इंच और 43इंच वाले MI Smart TV पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट

World Cup TV Dhamaka सेल शाओमी स्मार्ट टीवी पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद

2 min read
Google source verification
mi tv

World Cup TV Dhamaka Sale: 55इंच, 49इंच और 43इंच वाले MI Smart TV पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट

नई दिल्ली: घर में टीवी नहीं है और लग रहा है कि ICC cricket world cup के सारे मैच आप देखने से चुक जाएंगे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि शाओमी ने World Cup TV Dhamaka Sale का आयोजन किया है , जहां कंपनी अपने स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इस सेल के तहत Mi LED TV 4X Pro 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी को आप मात्र 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 49,999 रुपये है। इतना ही नहीं 55 इंच वाले Mi LED TV 4 Pro को 7,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 47,999 रुपये में सेल के दौरान बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 90 दिनों की वैधता के साथ BSNL ने 168 रुपये का इंटरनेशनल रोमिंग पैक किया पेश, मिलेगा अनलिमिटेड फायदा

इसके अलावा Mi LED TV 4A Pro के 49इंच मॉडल को ग्राहक 29,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं 43 इंच वाले Mi LED Smart TV 4A को 22,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फिलहाल एसआई साइट पर ये टीवी आउट ऑफ स्टॉक है। अगर बजट कम है या फिर घर के लिए छोटा टीवी लेना चाहते हैं तो 32 इंच Mi LED Smart TV 4A को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,499 रुपये में बेचा जा रहा है। साथ ही 3,000 रुपये के डिस्काउंड के साथ Mi LED TV 4A Pro 43इंच को 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jio, Airtel और Vodafone का बेस्ट प्लान, कीमत 200 रुपये से कम, सबकुछ मिलेगा फ्री

Mi LED TV 4 Pro के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में 4K डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कंपनी 'फ्रेमलेस डिस्प्ले' कहती है। इसके किनारों का साइज केवल 4.9 mm है। इसमें क्वैड-कोर Amlogic Cortex A53 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। Mi LED TV 4 Pro 55 इंच में जबरदस्त साउंड के लिए दो 8 वॉट के स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0 पोर्ट, 3 HDMI पोर्ट, 1 ईथरनेट पोर्ट, 1 AV पोर्ट और 1 S/PDIF पोर्ट, TV ब्लूटूथ 4.2 और Wifi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।